दिल्ली पुलिस का बड़ा फेरबदल: 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, कई थानों के SHO बदले

Delhi News:इस बड़े फेरबदल में कई अन्य इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार को लोधी कॉलोनी से आदर्श नगर, महावीर प्रसाद सैनी को प्रगति मैदान मेट्रो, राजवीर सिंह को घिटोरनी मेट्रो स्टेशन और नरेश कुमार को आई.पी. एस्टेट थाने की जिम्मेदारी दी गई।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली में पुलिस ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट जारी, थानों में नए SHO तैनात
  • दिल्ली पुलिस का प्रशासनिक एक्शन, 39 इंस्पेक्टर इधर से उधर
  • कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस का बड़ा कदम, कई SHO बदले
  • दिल्ली में पुलिस महकमे में हलचल, 39 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर
  • कई थानों में नई कमान: दिल्ली पुलिस ने जारी की तबादला सूची

Delhi News: दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस कार्रवाई के तहत 39 इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें कई थानों के Station House Officers (SHO) बदल दिए गए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक, कुछ इंस्पेक्टरों को नई SHO की जिम्मेदारी दी गई है, तो कुछ को SHO पद से हटाकर अन्य विभागों में भेजा गया है।

प्रमुख तबादलों की सूची:

ट्रांसफर लिस्ट में कई चर्चित और संवेदनशील थानों के SHO बदले हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  • उमेश चंद शर्मा: सिक्योरिटी से हटाकर न्यू दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाना का SHO बनाया गया।
  • अजय कुमार: प्रगति मैदान मेट्रो से द्वारका (बाबा हरिदास नगर) थाने भेजा गया।
  • शिव कुमार: स्पेशल सेल से हटाकर पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया का SHO नियुक्त किया गया।
  • राजेश विजय वर्गिया: सेंट्रल से पूर्वी जिले के मधु विहार थाने का SHO बनाया गया।
  • रविंद्र कुमार त्यागी: लोधी कॉलोनी थाने का नया SHO नियुक्त किया गया।
  • अनीश शर्मा: मंडावली से हटाकर चित्तरंजन पार्क थाना भेजा गया।

इन थानों में भी बदले SHO:

इस बड़े फेरबदल में कई अन्य इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार को लोधी कॉलोनी से आदर्श नगर, महावीर प्रसाद सैनी को प्रगति मैदान मेट्रो, राजवीर सिंह को घिटोरनी मेट्रो स्टेशन और नरेश कुमार को आई.पी. एस्टेट थाने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा अशुतोष कुमार आशु को बी.एच. राव, सुनील कुमार बमनिया को मोती नगर, विजेंदर राणा को कृष्णा नगर, रवि प्रकाश मीणा को रिठाला मेट्रो, पूरन चंद्र यादव को चाणक्यपुरी और सुबोध कुमार को प्रीत विहार थाने का SHO बनाया गया है।

पूर्वी और बाहरी जिलों में भी फेरबदल:

पूर्वी और बाहरी दिल्ली के कई थानों में भी नए चेहरे भेजे गए हैं। अरुण कुमार को शाहदरा, राकेश राणा को भलस्वा डेयरी, तनवीर अशरफ को जाफराबाद, रजनीकांत शर्मा को न्यू अशोक नगर, सत्यवान को भजनपुरा, यौधवीर सिंह को सरिता विहार और अनिल कुमार यादव को पश्चिम विहार ईस्ट भेजा गया है।

दक्षिण और पश्चिमी जिलों की नई कमान:

इस लिस्ट में घनश्याम किशोर (विकासपुरी), इंदरजीत (पार्लियामेंट स्ट्रीट), दीपक कुमार (दरियागंज), यशपाल सिंह (आर.के. पुरम), अनिल कुमार (मंडावली), अनुपम भूषण (सुल्तानपुरी), अनिल मलिक (ओखला इंडस्ट्रियल एरिया), प्रेम कुमार सिंह (गीता कॉलोनी), महाबीर सिंह (कीर्ति नगर) और रमेश कुमार (नॉर्थ एवेन्यू) शामिल हैं। वहीं, अन्य तबादलों में प्रहलाद सिंह यादव को मैदानगढ़ी, मुकेश कुमार को मौर्य एन्क्लेव, जय प्रकाश मीणा को खजूरी खास, सुबे सिंह को बाराखंबा रोड, सुनील कुमार को द्वारका नॉर्थ और उगेश कुमार यादव को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने का SHO बनाया गया है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now