---Advertisement---

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IPS अफसरों का तबादला

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार में मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने मंत्रियों से स्पष्ट कहा है कि प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही पर कोई भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव

HIGHLIGHTS

  • विकास वैभव बने मगध रेंज के नए IG
  • सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा एक्शन
  • बिहार में सुशासन मिशन तेज
  • कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों की नई पोस्टिंग
  • गृह विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: बिहार में सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक सुधारों की बौछार जारी है। सरकार एक्शन मोड में दिख रही है और जवाबदेही तय करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम विकास वैभव का है, जिन्हें मगध रेंज का नया इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया गया है।

प्रमुख आईपीएस अफसरों की नई जिम्मेदारियां

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • विकास वैभव: चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को अब मगध रेंज का IG बनाया गया है।
  • नैयर हसनैन खान: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से हटाकर नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सुधांशु कुमार: राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब विधि-व्यवस्था का एडीजी बनाया गया है।
  • परेश सक्सेना: असैनिक सुरक्षा विभाग में ही एडीजी परेश सक्सेना को पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है।
  • निर्मल कुमार आजाद: इन्हें पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • डॉ. अमित कुमार जैन: डॉ. जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का नया एडीजी बनाया गया है।

भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सख्त रहेंगे मंत्री-अफसर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार में मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने मंत्रियों से स्पष्ट कहा है कि प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही पर कोई भी ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IPS Officer Transfer List by chandan.sonusingh

 

मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभागों में जवाबदेही को पूरी तरह से निभाने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति अपनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विकास कार्यों को गति देने का निर्देश

सिर्फ कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि विकास को भी प्राथमिकता बताया गया है। सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने और मुख्यमंत्री “सात निश्चय” पहलों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनहित की योजनाएं आम जनता तक समय पर पहुंच सकें। यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सरकार के उसी सख्त रुख का हिस्सा लग रहा है, जिसके तहत प्रदेश में ‘सुशासन’ को स्थापित करने की कवायद शुरू की गई है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now