महाराष्ट्र: अशोक खरात के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत

अशोक खरात की मुश्किलें बढ़ीं

Maharastra News: नासिक में फर्जी बाबा के रूप में मशहूर अशोक खरात के लिए मुश्किलें तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ सिर्फ आपराधिक आरोप ही नहीं, बल्कि अब वित्तीय अनियमितताओं की जांच का दायरा भी चौड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग भी जल्द ही एंट्री कर सकता है, जिससे खरात के ऊपर ‘डबल शिकंजा’ कसने की तैयारी है।

आयकर विभाग की नजर पैसों के स्रोत पर

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग अशोक खरात की आय के स्रोतों की गहराई से जांच करेगा। विभाग उनके बैंक ट्रांजैक्शन्स, निवेश और पैसों के आने-जाने के पूरे रिकॉर्ड को खंगालेगा। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना होगा कि खरात के पास आया पैसा कहां से आया और उसका इस्तेमाल किन कामों में किया गया। अगर इस पैसे का स्रोत वैध नहीं पाया गया, तो खरात पर आयकर कानून के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

फंडिंग और संपत्तियों पर भी गहरी नजर

जांच सिर्फ अशोक खरात तक सीमित नहीं रहेगी। उन लोगों पर भी नजर रखी जाएगी, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें फंडिंग दी या उनके साथ किसी तरह की साझेदारी की। विभाग डोनर रिकॉर्ड्स और वित्तीय खुलासों की भी जांच करेगा। साथ ही, अधिकारियों का फोकस उन संपत्तियों पर भी रहेगा, जिन्हें खरात ने खरीदा है। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इन संपत्तियों के लिए इस्तेमाल किया गया पैसा वैध था या नहीं।

तीन और महिलाएं सामने आईं, मामला हुआ गंभीर

इस बीच मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। तीन और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। आरोप है कि उनका पहले विश्वास जीता गया और फिर अलग-अलग जगहों पर उनसे पूछताछ की गई। महिलाओं की ओर से यह शिकायत सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें :  कानपुर मेले में हंगामा, बजरंग दल का मुस्लिम व्यापारियों पर आरोप

100 से ज्यादा वीडियो में शोषण के सबूत

पूरी जांच अभी गोपनीय तरीके से चल रही है। SIT को उम्मीद है कि जल्द ही और ठोस सबूत हाथ लग सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, खरात से जुड़े 100 से ज्यादा ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो महिलाओं के शोषण की ओर इशारा करते हैं। अगर आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी तो मामला और बड़ा हो सकता है। फिलहाल, सभी की नजरें जांच एजेंसियों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now