संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। नोएडा में आज सेक्टर 93 और सेक्टर 110 की विभिन्न हाईराइज सोसाइटियों में डॉ. उमा शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। डॉ. उमा शर्मा, सांसद डॉ. महेश शर्मा की पत्नी हैं। उनके सोसाइटियों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सेक्टर 93 स्थित एटीएस विलेज, सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट, पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट सहित विभिन्न सोसाइटियों में लोगों की मौजूदगी रही। इसके अलावा सेक्टर 110 में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डॉ. उमा शर्मा का स्वागत किया गया।
डॉ. महेश शर्मा के भी लगातार कार्यक्रम
वहीं, डॉ. महेश शर्मा भी गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उनके द्वारा पूरी लोकसभा क्षेत्र की अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यक्रम और जनसंपर्क किए जा रहे हैं।
आज भी गौतमबुद्ध नगर और नोएडा क्षेत्र में उनके कई कार्यक्रम रहे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
आज आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित सोसाइटियों के अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में भाजपा संयोजक एवं महामंत्री गणेश जाटव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मंडल अध्यक्ष रवि आवाना, प्रवेश चौहान, प्रज्ञा पाठक, अनुज चौधरी, जेपी मंडल, कमल वर्मा, गौतम शर्मा, शारदा चतुर्वेदी और राम निवास यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोसाइटियों में स्वागत कार्यक्रम के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों से संवाद भी किया गया।

























