केवट राम संवाद सुन भावविभोर हुए श्रोता

ऋषि तिवारी


सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट-7 में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीराम की लीलाओं का श्रवण कर भाव-विभोर हो गए।

स्वामी पंचमानंद जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम, माता सीता और अपने सभी भाइयों के विवाह के बाद अयोध्या लौटते हैं। इसके बाद महाराज दशरथ गुरु की आज्ञा लेकर श्रीराम को युवराज बनाने की घोषणा करते हैं, जिससे पूरी अयोध्या हर्षोल्लास से भर उठती है।

उन्होंने आगे कहा कि देवताओं को चिंता होती है कि यदि श्रीराम का राज्याभिषेक हो गया तो राक्षसों का संहार कैसे होगा। देवताओं की प्रार्थना पर मां सरस्वती मंथरा की बुद्धि परिवर्तित कर देती हैं। मंथरा कैकयी को राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगने के लिए प्रेरित करती है। कैकयी कोपभवन में जाकर भरत के लिए राज्य और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगती हैं। यह सुनकर महाराज दशरथ अचेत हो जाते हैं।

कथा के दौरान स्वामी जी ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वनगमन का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने केवट प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि गंगा तट पर पहुंचने पर भगवान श्रीराम ने केवट से नाव मांगी। इस पर केवट ने विनम्र भाव से कहा—

“मांगी नाव न केवट आना, कहहु तुम्हार मरमु मैं जाना।”

केवट ने कहा कि जिनके चरणों की धूल से पत्थर की शिला भी नारी बन गई, यदि उनकी नाव भी नारी बन गई तो उसकी आजीविका कैसे चलेगी। इसलिए बिना चरण धोए वह प्रभु को नाव में नहीं बैठाएगा।

इसके बाद केवट ने अत्यंत प्रेम और भक्ति के साथ भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के चरण पखारे—

“अति आनंद उमगि अनुरागा, चरण सरोज पखारन लागा।”

चरणामृत को पूरे परिवार सहित ग्रहण करने के बाद केवट ने भगवान को गंगा पार कराया। कथा के इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 9 मई को आयोजित होने वाली कथा में भगवान श्रीराम और महर्षि भारद्वाज के संवाद सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

कार्यक्रम में देवमणि शुक्ल, रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, संजय पांडे, हरि सिंह, संजय शुक्ला, रमेश दास, नीरज शर्मा, जितेंद्र सतपति, उमाकांत त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, विकास शर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी, आचार्य नीरज शर्मा, आचार्य गौरव, रविंद्र कुमार, हंसमणि शुक्ला, अंगद सिंह तोमर, राजेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, बहादुर चौहान, संदीप, संगम प्रसाद मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, रवि प्रधान, घनश्याम जोशी, प्रकाश जोशी, अनूप सिंह, सी.एल. तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश तिवारी, देव राज धीमान, दिनेश पाठक, कोमल यादव, आलोक शुक्ला, रमेश चंद्र शर्मा, दीपक तिवारी, उत्तम चंद्रा, उपेंद्र सिंह, सर्वेश तिवारी, सुवोध तिवारी, संजीव ढाली, आर.के. शर्मा, अजय सिंह, वीरेंद्र कुमार, शिव चौधरी, राजवीर सिंह, विनय त्रिवेदी, धीरज कान्याल, विजय कुमार, विकास कुमार, संतोष कुमार यादव, अवनीश शर्मा, देवनारायण तिवारी, प्रभात रंजन, श्रीराम त्रिपाठी, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अरविंद परिहार, आलोक तिवारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 9 मई को राम और भारद्वाज मुनि का संवाद सहित कई प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर देवमणि शुक्ल , रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, संजय पांडे, हरि सिंह, संजय शुक्ला, रमेश दास, नीरज शर्मा, जितेंद्र सतपति, उमाकांत त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, विकास शर्मा, विश्वनाथ त्रिपाठी, आचार्य नीरज शर्मा, आचार्य गौरव, रविंद्र कुमार ,हंसमणि शुक्ला, अंगद सिंह तोमर, राजेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, बहादुर चौहान,संदीप, संगम प्रसाद मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, रवि प्रधान , घनश्याम जोशी, प्रकाश जोशी , अनूप सिंह, सी एल तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश तिवारी, देव राज धीमान, दिनेश पाठक, कोमल यादव, आलोक शुक्ला, रमेश चंद्र शर्मा, दीपक तिवारी, उत्तम चंद्रा, उपेन्द्र सिंह, सर्वेश तिवारी, सुवोध तिवारी, संजीव ढाली, आर के शर्मा, अजय सिंह, वीरेंद्र कुमार, शिव चौधरी, राजवीर सिंह, विनय त्रिवेदी, धीरज कान्याल, विजय कुमार, विकास कुमार, संतोष कुमार यादव, अवनीश शर्मा, देवनारायण तिवारी, प्रभात रंजन, श्री राम त्रिपाठी, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, अरविंद परिहार, आलोक तिवारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now