आईएमएस लॉ कॉलेज की पहल से सुलझीं आम लोगों की कानूनी समस्याएं

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आदर्श वर्मा ने अपने वर्षों के अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर संवैधानिक, सिविल एवं पब्लिक लॉ से जुड़े मामलों में लोगों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों के हर सवाल का धैर्यपूर्वक जवाब देते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध कानूनी उपायों की पूरी जानकारी दी।

कानूनी अधिकारों को लेकर लोगों में बढ़ी जागरूकता

HIGHLIGHTS

  • नोएडा में ‘फ्री लीगल एड क्लिनिक’ से आमजन को मिला न्याय का सहारा
  • “नो फीस, जस्टिस फॉर ऑल” के संदेश के साथ सजा कानूनी सहायता शिविर
  • सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने दी मुफ्त कानूनी सलाह
  • कानूनी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में आईएमएस का सराहनीय कदम
  • फ्री लीगल एड क्लिनिक में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

Noida News: न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने और आमजन में कानूनी जागरूकता फैलाने के महत्वपूर्ण मिशन के तहत आईएमएस लॉ कॉलेज, नोएडा में ‘फ्री लीगल एड क्लिनिक’ का आयोजन किया गया। नोएडा सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस विशेष शिविर में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिवक्ता (एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड) आदर्श वर्मा ने बतौर विशेषज्ञ शिरकत की और लोगों के उन कानूनी गुत्थियों को सुलझाया, जिनका समाधान आम आदमी के लिए महंगा और कठिन होता है। यह कार्यक्रम संस्थान की ‘लीगल एड सोसायटी’ के तत्वावधान में “नो फीस, जस्टिस फॉर ऑल” (कोई फीस नहीं, सबको न्याय) के अनूठे संदेश के साथ आयोजित किया गया।

समाज के हर वर्ग को मिला लाभ

बता दें कि क्लिनिक के दौरान स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विशेषज्ञों से गुफ्तगू की। इस दौरान लोगों को पारिवारिक विवाद, संपत्ति एवं किरायेदारी विवाद, उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े मामले, श्रम एवं रोजगार संबंधी अधिकार और आपराधिक कानून जैसे जटिल मुद्दों पर विस्तार से परामर्श दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आदर्श वर्मा ने अपने वर्षों के अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर संवैधानिक, सिविल एवं पब्लिक लॉ से जुड़े मामलों में लोगों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों के हर सवाल का धैर्यपूर्वक जवाब देते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध कानूनी उपायों की पूरी जानकारी दी।

संस्थान ने बताया इस पहल को सार्थक

आईएमएस लॉ कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज सेवा एवं कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कमजोरी के कारण न्याय से वंचित न रहे। यह पहल समाज में न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, लीगल एड सोसाइटी के संयोजक डॉ. संतोष सती ने बताया कि यह पहल समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई। उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक निशुल्क कानूनी सहायता पहुंच सके और समाज में न्याय के प्रति जागरूकता को और सशक्त किया जा सके।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now