‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 2000 एपिसोड पूरे, भारतीय टेलीविजन में रचा इतिहास

संध्या समय न्यूज संवाददाता


भारतीय टेलीविजन के इतिहास में मील का पत्थर माने जाने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने अपने 2000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही इस शो ने 25 वर्षों की ऐतिहासिक और भावनात्मक यात्रा भी पूरी कर ली है। यह उपलब्धि भारतीय टेलीविजन में बेहद दुर्लभ मानी जाती है, जिसने न सिर्फ प्राइम टाइम देखने की आदतों को बदला बल्कि हर घर की धड़कन बनकर एक पूरे दौर को आकार दिया।

भारतीय टेलीविजन पर कई लंबे समय तक चलने वाला धारावाहिक

बता दें कि भारतीय टेलीविजन पर कई लंबे समय तक चलने वाले धारावाहिक रहे हैं, लेकिन 25 वर्षों में 2000 एपिसोड का आंकड़ा छूना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को खास बनाता है। यह शो समय के साथ बदलता रहा और अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों से गहराई से जुड़ा रहा, जो इसे आज भी एक बेजोड़ उदाहरण बनाता है।

यह भी पढ़ें : मोहन भागवत ने लॉन्च किया ‘शतक’ का गीत

इसकी कहानियाँ रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बना

बता दें कि अपने पहले ही एपिसोड से यह धारावाहिक दर्शकों के दिलों में बस गया था। इसके किरदार आम परिवारों जैसे लगते थे और इसकी कहानियाँ रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गईं। शो का मशहूर टाइटल सॉन्ग आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है, जो परिवार के साथ टीवी देखने के सुनहरे दौर की याद दिलाता है। इस धारावाहिक ने भारतीय संस्कृति, पारिवारिक रिश्तों, संघर्षों और भावनाओं को बेहद सशक्त और सच्चे अंदाज़ में पेश किया।

शो 2025 में नए अध्याय के साथ दोबारा लौटा

एक लंबे अंतराल के बाद यह शो 2025 में नए अध्याय के साथ दोबारा लौटा, जिसने पुराने दर्शकों की यादों को फिर से ताज़ा किया और नई पीढ़ी को भी इस विरासत से जोड़ा। इस वापसी ने साबित किया कि इसकी कहानी और भावनात्मक जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है। इस ऐतिहासिक मौके पर बालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर एकता कपूर ने कहा कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों की साझा यादें हैं। 25 वर्षों में 2000 एपिसोड पूरे होना दर्शकों के प्यार और विश्वास का प्रमाण है। अगर आप अपनी सोच और दर्शकों के प्रति ईमानदार रहते हैं, तो कहानियाँ खुद दिलों तक पहुँचती हैं। यह उपलब्धि जितनी हमारी है, उतनी ही दर्शकों और पूरी टीम की भी है।

यह भी पढ़ें : काठमांडू में संजय दत्त का भव्य स्वागत

2000 एपिसोड का यह सफर बालाजी टेलीफिल्म्स की निरंतरता, सोच और रचनात्मकता का प्रतीक है। आज ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि भारतीय टेलीविजन की अमिट विरासत बन चुका है, जो आज भी कहानियों और दर्शकों की आदतों को प्रभावित कर रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now