केएफसी इंडिया और कैरीमिनाटी ने मिलकर लॉन्च किया नया मज़ेदार सॉसी पॉपकॉर्न

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। पहली बार, केएफसी इंडिया ने देश के सबसे बड़े जेनरेशन जेड यूट्यूबर कैरीमिनाटी के साथ मिलकर एक नया मेन्यू आइटम तैयार किया है। इस अनोखे लॉन्च में केएफसी इंडिया और यूट्यूबर कैरीमिनाटी साथ मिलकर पेश कर रहे हैं बेहद टेस्टी और फिंगर लिकइन गुड सॉसी पॉपकॉर्न।

पहली बार, एक जेन ज़ी आइकन केएफसी की किचन में शामिल हुआ है। 67 मिलियन फॉलोअर्स वाले कैरीमिनाटी ने सिर्फ अपना नाम नहीं दिया, बल्कि अपनी खास मस्त स्टाइल और अपना पसंदीदा स्वाद (लिटरली) केएफसी की किचन में लेकर आए हैं। और नतीजा? एक ऐसा स्नैक जो इंटरनेट जनरेशन के लिए बना है, और जिसे इंटरनेट का फेवरेट लेकर आया है। मज़ेदार सॉसी, क्रंची, आसान और बिल्कुल जबरदस्त।

केएफसी एक्स कैरीमिनाटी सॉसी पॉपकॉर्न, चिकन पसंद करने वालों के फेवरेट बाइट-साइज़ चिकन पॉपकॉर्न और कैरी की मज़ेदार पर्सनैलिटी को एक साथ लाता है, वो भी सबसे ज़बरदस्त अंदाज़ में। चिकन पॉपकॉर्न के आइकोनिक स्वाद को कैरी फॉरवर्ड किया गया है। तीखी और चटपटी नैशविल सॉस में टॉस करके – एकदम कैरी वाला ट्विस्ट।

ब्रांड के लिए पहली बार, सॉसी पॉपकॉर्न एक लिमिटेड एडिशन पैकेजिंग में आया है, जिस पर यूट्यूबर कैरीमिनाटी को फीचर किया गया है। इसके साथ आता है एक स्पॉर्क जो कि कैरीमिनाटी का आइडिया है। अपने गेमर दोस्तों के लिए, ताकि वो अपना नया फेवरेट स्नैक बिना गेम रोके और बिना हाथ गंदे किए मज़े से खा सकें।

आज से, केएफसी एक्स कैरीमिनाटी सॉसी पॉपकॉर्न भारत भर में उपलब्ध है, वो भी सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए। चिकन पसंद करने वाले, कैरीमिनाटी के फैंस, सॉसी लवर्स, और स्नैक पसंद करने वाले अब इसे सिर्फ 199 रुपये में पाएं। केएफसी और कैरीमिनाटी का नया ड्रॉप अब भारत के 1200 से भी ज़्यादा केएफसी रेस्टोरेंट्स में डाइन-इन और टेकअवे के लिए उपलब्ध है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now