Kesari Chapter 2 Trailer : अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने दिल्ली में किया ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर लॉन्च

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। आखिरकार, बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आउट हो ही गया। ‘केसरी चैप्टर 2’ का यह ट्रेलर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। अभिनेता अक्षय कुमार और आर माधवन ने अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अभिनेताओं से सजा फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में ‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माताओं करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल बिंद्रा के साथ फिल्म के निर्देशक करण सिंह त्यागी भी मौजूद थे।

फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने भी लिखा, ‘1650 गोलियां, 10 मिनट और एक आदमी, जो इसके खिलाफ दहाड़ता है। भारत को हिला देने वाले भयानक नरसंहार के पीछे की सच्चाई को देखें।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now