आईएमएस में कवि सम्मेलन का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व साप्ताहिक बेला पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। दूरदर्शन दिल्ली एवं आईएमएस नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वाधीनता के गीत सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हुए। वहीं कवि सुरेश नीरव, दिनेश रघुवंशी, संजीव मुकेश एवं डॉ. ज्योति उपाध्याय ने स्वाधीनता के गीत से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

कवयित्री डॉ. ज्योति उपाध्याय ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं कवि संजीव मुकेश ने “हिमगीरी के चोटी पर झंडा हम फहराएंगे, जय हो जय हो भारत मां की पर्व मानाएंगे” एवं “तिरंगा आन है मेरी तिरंगा शान है मेरी कभी मिट के भी नहीं मिटती वो अभिमान है मेरी” गाकर दर्शकों से तालियां बटोरी। कवि दिनेश रघुवंशी ने कहा कि अमर बलिदानियों की हर कहीं जय हो, अंधेरे से उजाले तक उत्कर्ष की जय हो, तिरंगा हर जगह फहरे की भारतवर्ष की जय हो। आज के कार्यक्रम के दौरान स्वाधीनता सेनानियों को अपने सुरों में बांधते हुए कवि सुरेश नीरव ने काव्य पाठ किया।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व साप्ताहिक बेला संस्थान द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन, डीन डॉ. नीलम सक्सेना के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. धवन ने कहा कि कवि अपनी कल्पना से अंतरिक्ष में उड़ान भर सकता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now