कानपुर: नशे में धुत तंबाकू कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से मचाया तांडव

बुलेट सवारों को मारी टक्कर (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली में एक नशे में धुत तंबाकू कारोबारी ने करोड़ों की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी से सड़क पर तांडव मचा दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आरोपी ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद आरोपी के पीछे उसकी सुरक्षा में मौजूद बाउंसरों ने आक्रोशित जनता पर ही धमकी डालनी शुरू कर दी।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित ‘रेव थ्री’ के पास का है। आरोपी की पहचान शहर के बड़े तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा के रूप में हुई है। शिवम करोड़ों की लेम्बोर्गिनी गाड़ी लेकर सड़क पर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह शराब के नशे में धुत था और ऐसी रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, मानो सड़क पूरी तरह उसी के लिए आरक्षित हो।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा

बुलेट सवारों को रौंदा, फिर डिवाइडर से टकराई कार

पुलिस और वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, नशे में धुत तंबाकू कारोबारी शिवम ने पीछे से जा रही एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक पर सवार तीनों लोग जमीन पर गिर गए और बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद शिवम ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे डिवाइडर से जा टकराई।

बाउंसरों की दबंगई

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए राहगीरों ने लैम्बॉर्गिनी के शीशे तोड़कर नशे में धुत तंबाकू कारोबारी शिवम को बाहर निकाला। इस दौरान नशे में धुत तंबाकू कारोबारी शिवम की गाड़ी का पीछा कर रही दूसरी गाड़ी से कुछ बाउंसर उतरे। यह बाउंसर शिवम की सुरक्षा में थे, लेकिन हादसे के बाद उन्होंने घायलों की मदद के बजाय भीड़ के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। हालांकि, जनता के गुस्से के आगे ये बाउंसर भी टिक नहीं पाए।

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने लैम्बॉर्गिनी को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे में करोड़ों की इस लग्जरी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now