JK Hospital: जेके हॉस्पिटल में मिलेंगी सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं : डॉक्टर शमीम

JK Hospital

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। नूंह शहर के दिल्ली -अलवर रोड मेवात मॉडल स्कूल के साथ में रविवार को जेके हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शहर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जेके अस्पताल के संचालक डॉक्टर शमीम ने कहा कि उनके अस्पताल में मरीजों को सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं सामान्य तरह से मुहैया कराई जाएगी।

उनका मकसद मेवात क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यहां पर लोगों के स्वास्थ्य के लिए अस्पताल की शुरूआत की है। अस्पताल के एमडी चन्देनी निवासी वसीम सरपंच ने बताया कि उनके यहां पर मरीजों को डिजिटल एक्स-रे सहित सभी प्रकार की खून आदि की जांच का लाभ दिया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों के अलावा धर्म गुरूओं को विशेष लाभ दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह एक बार उनके यहां पर सेवा का मौका अवश्य दें ताकि वह उनकी सेवा कर सके।

इस दौरान मुख्य रूप से डॉ प्रशांत यादव, डॉक्टर तजम्मूल,डॉक्टर नजमा खानम, डॉक्टर निधिव यादव, डॉक्टर हाफिज, वसीम सरपंच चंदेनी, जाहिद हुसैन चेयरमैन, फखरुद्दीन एडवोकेट, हतोड़ी खेड़ला, एडवोकेट रमजान चौधरी, कासिम बिलाल, जावेद गोरवाल, नासिर हुसैन अड़बर, लियाकत सरपंच,नसीम सरपंच, साजिद सरपंच, ताहिर हुसैन, आसिफ अली चन्देनी, दिलशाद चेयरमैन के अलावा नूंह शहर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now