Jio Studio: जियो स्टूडियो की मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। रिश्तों का जश्न मनाने वाली जियो स्टूडियोज की हाल ही में रिलीज़ हुई मराठी फिल्म बाईपण भारी देवा ने बॉक्स-ऑफिस पर असाधारण प्रदर्शन के साथ मराठी फिल्म उद्योग में उत्साह की लहरें पैदा कर दी हैं।

केवल 10 दिनों में, फिल्म ने 26.19 करोड़ रुपये का कारोबार करके धूम मचा दी है। इतना ही नही, सिर्फ एक दिन में ₹6.10 करोड़ इतनी कमाई कर, मराठी फ़िल्म उद्योग में सबसे बड़ा कलेक्शन करनेवाली फिल्म साबित हुई है और वह भी रिलीज के दूसरे रविवार को, और तो और फिल्म के दूसरे वीकेंड की कमाई ( ₹13.50 करोड़ ) पहले हफ़्ते की कमाई (₹12.5 करोड़) से भी ज्यादा रही।

रिपोर्ट के अनुसार, जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ और फिल्म के प्रति दर्शकों के क्रेज के साथ, फिल्म का तीसरा सप्ताह भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।महाराष्ट्र की सिनेमाघरों में मराठी नॉन मराठी सभी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।

जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, माधुरी भोसले और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित, बेला शिंदे और अजीत ब्यूर द्वारा सह-निर्माता, रोहिणी हट्टंगड़ी, वंदना गुप्ते, सुकन्या माने, शिल्पा नवलकर, सुचित्रा बांदेकर और दीपा परब जैसी एक से बढ़कर एक शानदार स्टार कास्ट के साथ, केदार शिंदे द्वारा निर्देशित यह फिल्म महाराष्ट्र के साथ साथ विदेशों में भी पसंद की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now