ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों ने दिखाया जादू

Godfrey Phillips India: सिगरेट की कीमतों में यह इजाफा अचानक नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स भार का असर है। इस साल की शुरुआत में संसद ने 'केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025' को मंजूरी दी थी।

सिगरेट के दाम बढ़ने की खबर से इंट्राडे में मची तेजी

HIGHLIGHTS

  • सिगरेट पीने वालों के लिए बड़ा झटका!
  • मई से 17% तक महंगी हो सकती है सिगरेट
  • शेयर बाजार में मचा हलचल
  • सिगरेट होगी 2-3 रुपये महंगी
  • शेयर बाजार में ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स बने नए स्टार

Godfrey Phillips India: मई महीने से सिगरेट पीने वालों की जेब पर भारी बोझ पड़ सकता है। बाजार में चल रही तेज खबरों के अनुसार, सिगरेट निर्माता कंपनियां जल्द ही अपने उत्पादों के दाम में 17 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी करने जा रही हैं। मूल्य वृद्धि की इस खबर का असर शेयर बाजार पर तुरंत देखने को मिला और तंबाकू कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी आई।

शेयर बाजार में दिखा ‘तूफानी’ असर

सिगरेट के दाम बढ़ने की अटकलों के बीच गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India) और आईटीसी (ITC) के शेयरों ने मजबूती का दौरा देखा।
*गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया: इंट्राडे कारोबार के दौरान इस कंपनी के शेयर में तकरीबन 8 फीसदी की जबरदस्त उछाल देखी गई और यह 2,280 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में यह शेयर 21 फीसदी चढ़ चुका है, हालांकि 6 महीने के लंबे समय के दौरान यह अभी भी 27 फीसदी नीचे है।
*ITC: बाजार के दिग्गज शेयर ITC में भी 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जो 315.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक महीने के नजरिए से इसमें 10 फीसदी की बढ़त आई है, लेकिन 6 महीने के दौरान यह 25 फीसदी टूट चुका है।

क्यों बढ़ रहे हैं सिगरेट के दाम?

सिगरेट की कीमतों में यह इजाफा अचानक नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स भार का असर है। इस साल की शुरुआत में संसद ने ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को मंजूरी दी थी, जिसके तहत सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर शुल्क में भारी बढ़ोतरी की गई थी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 फरवरी से सिगरेट पर 40 प्रतिशत GST के अतिरिक्त, सिगरेट की लंबाई के आधार पर हर 1,000 स्टिक पर 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये तक का उत्पाद शुल्क (Excise Duty) लगाया जा रहा है। कंपनियां इस बढ़े हुए टैक्स भार को उपभोक्ताओं पर डालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं, ताकि उनके मार्जिन (प्रॉफिट) पर पड़ने वाला बोझ कम हो सके।

कितनी पड़ेगी जेब पर भारी पड़त?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ITC के सबसे लोकप्रिय ब्रांडों में शामिल ‘गोल्डफ्लेक प्रीमियम’ के एक पैक की कीमत मई 2026 तक 115 रुपये से बढ़कर लगभग 135 रुपये हो सकती है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों के मुताबिक, नए उत्पाद शुल्क के चलते 75-85 मिमी लंबी सिगरेट की कुल लागत में 22 से 28 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि ITC के कुल उत्पादन का लगभग 16 प्रतिशत हिस्सा 75 मिमी से अधिक लंबी सिगरेट का है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बढ़ोतरी के चलते खुदरा बाजार में सिंगल सिगरेट के दाम में 2 से 3 रुपये तक का इजाफा होगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now