संदिप कुमार गर्ग
इस्कॉन के संस्थापकाचार्य भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद के अथक प्रयासों से विश्वभर मे आज लोग भगवान कृष्णभावनामृत को अपना रहे हैं। आज विश्व भर में लोग भगवान् कृष्ण एवं श्रीराम का जन्मोत्सव मना रहे हैं।
रविवार दिनाँक 06 अप्रेल 2025 को इस्कॉन नॉएडा मंदिर में भगवान् श्री रामचन्द्र का जन्मोत्सव रामनवमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में मन्दिर को सुन्दर फूलों से सजाया गया था। प्रात: 4:30 बजे भगवान के मंगल आरती दर्शन के साथ उत्सव का प्रारम्भ हुआ। प्रातः 10:30 बजे इस्कॉन के प्रसिद्ध भजन गायकों ने हरे कृष्ण महामंत्र व भगवान राम का अत्यन्त सुन्दर कीर्तन किया तथा भजन गाए। पूरा मन्दिर भगवान् श्री राम चन्द्र के जयकारों से गूंज उठा।
Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति
कीजिसका भक्तों ने खूब आनन्द लिया एवं जम कर नृत्य किया। भगवान का पञ्च गव्य (दूध, दही, शहद, ताजे फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया गया। इसके पश्चात् भगवान को 56 भोग अर्पित किये गए। मन्दिर के सह-अध्यक्ष श्रीमन वेदांत चैतन्य प्रभुजी द्वारा विशेष प्रवचन मे भगवान राम की लीलाओं का वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे हम भगवान राम के आदर्शोँ का पालन कर सकते हैं तथा अपना जीवन सफल बना सकते हैं। इसके पश्चात भगवान की महा आरती की गयी।
लगभग 2000 लोगों ने उत्सव मे भाग लिया तथा उत्सव के पश्चात सभी ने भरपेट स्वादिष्ट प्रसाद का आस्वादन किया।
























