आईपीएल में हादसा: कैच लेते वक्त भयंकर गिरे लुंगी एनगिडी, एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया

IPL 2026 Lungi Ngidi:पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत में सामने आई। एक खतरनाक शॉट पर कैच लेने के प्रयास में एनगिडी अचानक संतुलन खो बैठे और जमीन पर भारी वज़द से गिर पड़े। गिरने का अंदाज़ा इतना भयानक था कि वह तड़पते हुए मैदान पर ही पड़े रह गए।

गर्दन में नेक ब्रेस लगाकर स्ट्रेचर पर ले जाए गए लुंगी एनगिडी, अस्पताल में होगी जांच

HIGHLIGHTS

  • कैच लेने का प्रयास बना भयावह हादसा
  • लुंगी एनगिडी की चोट देख दहल गए दर्शक और खिलाड़ी
  • तेज गेंदबाज एनगिडी मैदान पर चोटिल
  • पंजाब की पारी के शुरुआती ओवरों में बड़ा हादसा,
  • चोट की वजह से कुछ देर के लिए रुका दिल्ली-पंजाब मैच

IPL 2026 Lungi Ngidi: आईपीएल (IPL) 2026 के एक मैच के दौरान एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। आज शनिवार, 25 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) बुरी तरह चोटिल हो गए। उन्हें मैदान पर ही एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

कैच लेने के प्रयास में बदला माहौल

यह भयावह घटना पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत में सामने आई। एक खतरनाक शॉट पर कैच लेने के प्रयास में एनगिडी अचानक संतुलन खो बैठे और जमीन पर भारी वज़द से गिर पड़े। गिरने का अंदाज़ा इतना भयानक था कि वह तड़पते हुए मैदान पर ही पड़े रह गए।

स्टेडियम में छा गया सन्नाटा

एनगिडी के गिरते ही मैदान पर मौजूद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तुरंत मेडिकल टीम को इशारा किया। जिस मैच में हजारों दर्शकों की चीयरिंग से गूंज रहा था, वहां अचानक पूरा स्टेडियम सन्नाटे में डूब गया। खिलाड़ी की सुरक्षा को देखते हुए मैच को तुरंत रोक दिया गया।

स्ट्रेचर से लेकर एंबुलेंस तक

मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और एनगिडी की जांच शुरू की। शुरू में उन्हें स्ट्रेचर पर लेने की कोशिश हुई, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए एहतियात के तौर पर एंबुलेंस को सीधे मैदान के अंदर बुलाया गया। डॉक्टरों ने उनके गले में ‘नेक ब्रेस’ लगाया और पूरी सावधानी के साथ उन्हें एंबुलेंस में स्थानांतरित कर आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक राहत भरी खबर यह रही कि लाइव ब्रॉडकास्ट में एनगिडी को मेडिकल स्टाफ से बातचीत करते हुए देखा गया। यह साफ संकेत था कि वह होश में हैं, लेकिन चोट की असली परेशानी का पता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर आए दुश्मंथा चमीरा

लुंगी एनगिडी के बाहर जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के नियमों का सहारा लिया। आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान सिर या गर्दन में चोट लगती है और कन्कशन (मस्तिष्क हिलना) की आशंका होती है, तो टीम को एक विशेष रिप्लेसमेंट (कन्कशन सब्स्टीट्यूट) लेने की अनुमति दी जाती है।

इस नियम के तहत दिल्ली कैपिटल्स ने एनगिडी के स्थान पर श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को मैदान पर उतारा। चमीरा पहले से ही इस मैच के लिए टीम का हिस्सा थे और उनके आने से दिल्ली की गेंदबाजी कमजोर नहीं पड़ी। फिलहाल, पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लुंगी एनगिडी के स्वास्थ्य रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now