आईपीएल 2026: श्रीलंका U-19 के दो खिलाड़ी गुप्त वीडियो मामले में गिरफ्तार

कोलंबो के नराहेनपीटा (Narahenpita) क्षेत्र के एक होटल का है। श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम उस होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों युवा क्रिकेटरों ने उसी होटल में ठहरी कुछ महिलाओं के बाथरूम में अपने मोबाइल फोन लगाकर उनका वीडियो रिकॉर्ड किया।

आईपीएल के बीच श्रीलंका क्रिकेट को लगा बड़ा झटका (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

  • अंडर-19 क्रिकेटरों की हरकत से मचा बवाल
  • महिला प्राइवेसी से खिलवाड़
  • श्रीलंकाई युवा क्रिकेटर हिरासत में
  • बाथरूम में छिपकर वीडियो रिकॉर्डिंग
  • खिलाड़ियों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Sri Lanka Under-19 Cricketers Arrest: आईपीएल 2026 के बीच श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को होटल में महिलाओं के नहाते हुए गुप्त वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोलंबो के नराहेनपीटा (Narahenpita) क्षेत्र के एक होटल का है। श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम उस होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों युवा क्रिकेटरों ने उसी होटल में ठहरी कुछ महिलाओं के बाथरूम में अपने मोबाइल फोन लगाकर उनका वीडियो रिकॉर्ड किया।

जब महिलाओं को इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत नराहेनपीटा पुलिस स्टेशन में इन युवा खिलाड़ियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और दोनों आरोपी खिलाड़ियों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, सुरक्षा कारणों और कानूनी प्रक्रिया के चलते इन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

कोर्ट ने दी जमानत, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी खिलाड़ियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को व्यक्तिगत जमानत पर रिहा कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जमानत के लिए दोनों खिलाड़ियों ने 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपये (लगभग 1,564 अमेरिकी डॉलर) जमा किए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी।

वहीं, श्रीलंका पुलिस इस बात की डीप जांच कर रही है कि क्या इन गलत तरीके से बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया या कहीं और शेयर किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो खिलाड़ियों पर और सख्त धाराएं लगाई जा सकती हैं।

बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड?

यह वाकया उस वक्त सामने आया है जब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) बड़े प्रशासनिक बदलावों से गुजर रहा है। पुराने पदाधिकारियों को हटाकर बोर्ड ने एक ‘ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी’ का गठन किया है।

इस कमिटी की कमान पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने के हाथ में है, जबकि महान क्रिकेटर कुमार संगाकारा, रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टिमुनी भी इसका हिस्सा हैं। हालांकि, अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों दोषी खिलाड़ियों के खिलाफ कोई आधिकारिक बयान या सजा का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि नई बनी ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी इस शर्मनाक मामले को लेकर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी और दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन ले सकती है।

इस पूरे मामले ने श्रीलंका क्रिकेट की छवि को एक बार फिर बड़ा झटका लगाया है। अब देखना होगा कि बोर्ड इन युवा खिलाड़ियों पर कितनी बड़ी पाबंदी लगाता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now