IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रनों से धोया, चेन्नई की लगातार तीसरी हार

चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB vs CSK

RCB vs CSK, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बड़े स्कोर के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की। टिम डेविड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने 3 विकेट पर 250 रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसके जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 207 रनों पर सिमट गई और 43 रनों से मैच गंवा बैठी।

इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर अंकतालिका (Points Table) में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये मौजूदा सीजन की लगातार तीसरी हार है, जिससे टीम संकट में नजर आ रही है।

डेविड-पाटीदार की बल्लेबाजी ने बिगाड़ा CSK का खेल

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली ने 18 गेंदों पर 28 रन (2 चौके, 1 छक्का) की पारी खेली, लेकिन अंशुल कम्बोज की गेंद पर शिवम दुबे के हाथों कैच आउट हो गए। इसके बाद फिल साल्ट (46 रन, 30 गेंद) और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 रन (5 चौके, 2 छक्के) की तेज पारी खेली।

यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण

सरफराज की अकेली लड़ाई बेकार गई

251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले (6 ओवर) के अंदर ही तीन अहम विकेट गंवा दिए। जैकब डफी ने ऋतुराज गायकवाड़ (7) और संजू सैमसन (9) को पवेलियन भेजा, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने आयुष म्हात्रे (1) का विकेट लिया।

इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ कार्तिक शर्मा (6) के साथ सरफराज खान ने 47 रनों की साझेदारी की। सरफराज ने एक छोर से तेज बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जमाया। हालांकि, क्रुणाल पंड्या ने सरफराज को और फिर कार्तिक को तुरंत पवेलियन भेजकर CSK को बड़ा झटका दिया।

मध्यक्रम में शिवम दुबे (18) और निचले क्रम में प्रशांत वीर (43) व जेमी ओवर्टन (37) ने कुछ अच्छे शॉट खेले। प्रशांत और ओवर्टन के बीच सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही मैच से चेन्नई का पत्ता साफ हो गया। टीम आखिर में 207 रनों पर ऑल आउट हो गई।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

दोनों टीमों का सीजन तक का सफर

  • RCB: ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। अब दूसरी जीत के साथ टीम नंबर-1 पर है।
  • CSK: को इस सीजन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से 8 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) ने 5 विकेट से हराया था और अब RCB ने 43 रनों से धोया है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now