Indo-Canadian Alliance Business Summit 2026: भारत और कनाडा के बीच मजबूत आर्थिक संबंध और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इंडो-कैनेडियन एलायंस ने ‘इंडो-कैनेडियन एलायंस बिजनेस समिट 2026’ के आयोजन की घोषणा कर दिया है। यह बहु-शहरी व्यापार एवं निवेश प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम 11 से 20 सितंबर 2026 के बीच कनाडा के ट्रोरेन्टो और क्यूटोवा में आयोजित किया जाने वाल है। इस सम्मेलन का उद्देश्य दोनों देशों के उद्योग, निवेशक, उद्यमी और संस्थान को नए व्यापार अवसरों की खोज करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का एक प्रभावी प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।
सम्मेलन का उद्देश्य और महत्व
बता दें कि ‘इंडो-कैनेडियन एलायंस बिजनेस समिट 2026’ का आयोजन भारत और कनाडा के बीच आर्थिक और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ नई पीढ़ी के उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है और यह सम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां दोनों देशों के व्यवसायी अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, नवीनतम प्रवृत्तियों को समझ सकते हैं और संयुक्त रूप से नए बाजारों में प्रवेश कर सकते हैं। एक्वायर इनोवेशन पहल पर आधारित यह आयोजन विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी सहयोग, उन्नत विनिर्माण, मेडिकल टूरिज्म और शिक्षा के क्षेत्रों में नए अवसरों की दिशा में काम करेगा।
प्रमुख गतिविधियाँ और सत्र
समिट के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- बिजनेस सेमिनार: इसमें उद्योग जगत के विशेषज्ञ और नेता अपनी बात रखेंगे, नवीनतम रुझानों और अवसरों पर चर्चा करेंगे।
- निवेश मंच: निवेशकों और उद्यमियों के बीच सीधे संवाद का अवसर प्रदान करेगा, जिससे निवेश के नए अवसरों का पता चल सके।
- बी-टू-बी बैठकें: व्यापारियों के बीच व्यक्तिगत बैठकें कराई जाएंगी, ताकि रणनीतिक साझेदारी और संयुक्त उपक्रम बनाए जा सकें।
- नेटवर्किंग कार्यक्रम: यह आयोजन सहयोग और साझेदारी के नए द्वार खोलेगा, जिससे व्यावासायिक संबंध मजबूत होंगे।
- कॉरपोरेट विजिट: दोनों देशों के प्रमुख उद्योगों और संस्थानों का दौरा कर उनके कार्यप्रणाली और नवाचार का अनुभव लिया जाएगा।
- मार्केट एंट्री मार्गदर्शन सत्र: नए बाजार में प्रवेश करने के लिए आवश्यक रणनीतियों और दिशानिर्देशों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रणनीतिक लक्ष्य और अपेक्षित परिणाम
विभिन्न गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को प्रोत्साहित करना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ाना, संयुक्त उपक्रमों और रणनीतिक साझेदारियों को स्थापित करना है। यह सम्मेलन दोनों देशों के उद्योगों के बीच दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग और नवाचार आधारित विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।
हार्दिक ठाकर, एक्वायर इनोवेशन के संस्थापक, ने कहा, “यह सम्मेलन दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हम चाहते हैं कि भारत और कनाडा के उद्योग नई ऊंचाइयों को छुएं और साझेदारी के जरिए नई संभावनाओं का विस्तार करें।”
वहीं, के.एच. मैनेजमेंट की कार्यकारी निदेशक कृति त्रिवेदी ने इस आयोजन को प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा, “यह समिट इन क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और रणनीतियों को साझा करने का उत्तम मंच है, जो दोनों देशों के आर्थिक विकास में सहायक होगा।”
जाने क्यों भाग लें?
यह सम्मेलन उन उद्यमियों, निवेशकों, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, जो भारत और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ नई संभावनाओं और नवाचारों का लाभ उठाना चाहते हैं। यह आयोजन दोनों देशों के बीच व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत बनाने, नए बाजारों में प्रवेश करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने का एक अनूठा अवसर है।




















