Indian Farmer’s Union: बातचीत से नहीं बनी बात तो 21 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। आज भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातिम सिंह भाटी ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया की नोएडा विकास प्राधिकरण ने 2005 मे गांव शाहदरा की जमीन खसरा नंबर 169 का लिखित इकरारनामा के माध्यम से अधिग्रहण किया था जिसमें लिखित मे दिया गया था कि किसान को 10% अविकसित भूखण्ड एंव 64,7% अतिरिक्त मुआवजा एंव पुनर्वास योजना का लाभ देना तय हुआ था लेकिन प्राधिकरण ने जब किसान को जमीन के इकरारनामे का कोई लाभ नही दिया तो किसान ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली जिसमें माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किसान की सुनवाई करते हुए 2013 मै जमीन पर स्टे दे दिया जिस पर किसान हातम सिंह भाटी की वर्षों पुरानी दुकानें थी।

प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने आगे बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्टे होने के बावजूद भी आज बिना सूचित किए प्राधिकरण के अघिकारियों ने भारी पुलिस बल की मदद से चोरों की तरह सुबह सात बजे दुकानों को तहस-नहस कर दिया जिसमें गरीब दुकानदारों का लगभग साठ से सत्तर लाख का सामान का नुकसान हुआ है जैसे ही इसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को हुई तो सभी संगठन के कार्यकर्ताओ को शाहदरा गांव मौके पर पहुँचने का आदेश दिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी भी मौके पर पहुचें और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बलराज भाटी ने बताया कि प्राधिकरण के जिन अघिकारियों ने यह कार्रवाई की उनके ऊपर सैक्टर 142 थाने कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर थानाध्यक्ष को दे दी गई है कुछ पुलिस कर्मचारियों ने संगठन के कार्यकर्ताओ को मां बहन की गाली-गलौज दी है उनके ऊपर भी कार्यवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने 21 फरवरी को महापंचायत का ऐलान करते हुए रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास के घेराव के लिए दिल्ली कूच का आव्हान किया है। यह पंचायत 21 फरवरी सेक्टर 142 शाहदरा गांव में बुलाई गई है।जिसमें भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश के हर जिलों के कार्यकर्ता और देश के सभी संगठन हिस्सा लेगें जिसकी आज से ही कार्यकर्ता तैयारी मे जुट गये है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, प्रदेश अध्यक्ष हातिम भाटी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, जिला उपाध्यक्ष उधम भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप एडवोकेट, सोविन्द्र भाटी,जितेंद्र सिंह,रामवीर भाटी,फईम मंसूरी,दिलदार अंसारी,अजीत सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री नीरज भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, अंशू नागर, रिकूं भडाना, रामरिक भाटी सोविदंर भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now