IND vs PAK: पाकिस्तान कप्तान की चूक पड़ी भारी, कोलंबो में पलटा पूरा मैच

पाकिस्तान की टॉस पर 'गलत सोच' और सूर्या का 'ब्रांड क्रिकेट' (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस वर्ल्ड कप मुकाबले में ‘मेन इन ब्लू’ ने दमदार प्रदर्शन किया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच से पहले दोनों देशों के बीच जो तनाव चरम पर था, उसे सूर्यकुमार यादव की ब्रिगेड ने अपने खेल से शांत कर दिया। जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस ‘सीक्रेट’ का खुलासा किया, जिसने मैच का पासा पलट दिया।

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने की बड़ी गलती

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बाद में उनके लिए भारी साबित हुआ। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस फैसले को ‘गेमचेंजर’ बताया। सूर्या ने कहा कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था। पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि ओस और रोशनी का अंदाजा लगाना मुश्किल था, लेकिन हमने अपनी ब्रांड की क्रिकेट खेली। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम ने वही क्रिकेट खेली, जैसा वह खेलना चाहती है। शुरुआत में टीम का स्कोर 0/1 होने के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और ईशान किशन ने जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

ईशान किशन बने मैच के हीरो

भारत की तरफ से ईशान किशन की पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे ईशान ने कहा कि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था। आपको अपनी ताकत पर भरोसा रखना होता है। मैंने ऑफ साइड पर काफी मेहनत की थी और गेंदबाजों को दौड़ाने की कोशिश की। ईशान ने बताया कि उनका लक्ष्य 160-170 रन का था, जो इस पिच पर खतरनाक साबित हो सकता था। उन्होंने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को हमेशा खास बताते हुए कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास दुगना हो गया है। भारत ने पहले खेलते हुए 176 रनों का लक्ष्य बनाया, जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 114 रन पर सिमट गई।

IND vs PAK: भारत-पाक मुकाबले पर विपक्ष ने कसा तंज

सलमान आगा ने स्वीकार की हार

हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा निराश नजर आए। उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी की कमी को कारण बताया। आगा ने कहा कि हमारे स्पिनरों का दिन अच्छा नहीं था। पिछले 6 महीनों से वे अच्छा कर रहे थे, लेकिन आज वे प्रभावी नहीं रहे। उन्होंने पावरप्ले में जल्दी विकेट गंवाने को भी टीम की हार का कारण माना। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो गई थी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now