साउथ ईस्ट दिल्ली में बीड़ी ना देने पर चले चाकू

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। राजधानी साउथ ईस्ट दिल्ली के प्रहलादपुर इलाके में बीती रात एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई थी और यह वारदात के ब्लॉक, प्रेम नगर पब्लिक टॉयलेट के पास किया गया और इसमें दो और लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच में जानकारी मिली कि बीड़ी ना देने पर कुछ युवकों में विवाद हो गया था जिसके बाद चाकूबाजी की वारदात हो गई थी।

डीसीपी साउथ ईस्ट रवि सिंह ने बताया कि मामले की पुष्टि कि गई और घटना की खबर लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पता चला पड़ोसियों के बीच में झगड़ा हुआ था, जो शख्स घायल हुआ था, उसे ओखला के ईएसआई हॉस्पिटल में ले जाया गया था। मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच करवाया गया।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

मृतक की मां साबुता ने पुलिस को बताया कि वह रात के 11:00 बजे घर के बाहर मौजूद थी। उसका बेटा शोएब घर आया और बताया कि उसे मुन्ना और सनी ने पार्क के पास थप्पड़ मारा है, क्योंकि उसने बीड़ी देने से उन्हें मना कर दिया था। इसी दौरान दोनों बाहर आए बहसबाजी शुरू हो गई और इसी दौरान मुन्ना और इम्तियाज ने सोहेब, मोहसिन और अकरम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जिसमें शोएब गंभीर रूप से घायल हो गया वह वहीं पर गिर गया। इसमें बीच बचाव में शोएब का दोस्त अकरम भी घायल हुआ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now