आईएमएस नोएडा के बीसीए छात्रों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

राष्ट्रीय हैकाथॉन में आईएमएस नोएडा का जलवा

Noida News: आईएमएस नोएडा के बीसीए विभाग के छात्रों ने ‘एक्सक्लूसिव हैकाथॉन गीक्सफॉरगीक्स क्लासरूम’ के ऑल इंडिया लेवल ग्रैंड फिनाले में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। नोएडा सेक्टर-63 में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर सहित देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों की 50 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें आईएमएस के छात्रों ने अपनी तकनीकी दक्षता से सबको पीछे छोड़ दिया।

फैक्ट-चेकिंग इंजन विकसित चुनौती

इस हैकाथॉन में प्रतिभागियों के सामने एआई-आधारित फैक्ट-चेकिंग इंजन विकसित करने की चुनौती रखी गई थी। इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में क्लेम एक्सट्रैक्शन, रियल-टाइम एविडेंस रिट्रीवल और एक्यूरेसी रिपोर्टिंग जैसे जटिल पहलुओं को शामिल करना था। आईएमएस नोएडा के छात्रों ने अपनी नवाचार क्षमता और प्रभावशाली समाधानों के साथ न केवल इस चुनौती का सामना किया, बल्कि निर्णायकों का भी दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें : IFFD 2026: नंदमुरी बालकृष्ण का संस्कारी अवतार देख फैंस बने दीवाने,वायरल वीडियो

शानदार जीत और पुरस्कार

आईएमएस कोडिंग क्लब के समन्वयक डॉ. ज्योति कुमारी त्रिपाठी ने इस उपलब्धि का विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि टीम “स्टैक स्प्रिंटर्स” ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम के सदस्य मुदित त्यागी एवं शुभ रहे, जिन्होंने ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, टीम “झा हिमांशु” ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम के सदस्य हिमांशु झा, शिवकांत मिश्रा एवं नितिन प्रकाश रहे, जिन्हें ट्रॉफी और 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

प्रबंधन ने की छात्रों की सराहना

आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिस्पर्धी मंच पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व का विषय है। यह शानदार उपलब्धि छात्रों के निरंतर परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रमाण है। ऐसे हैकाथॉन छात्रों को वास्तविक समस्याओं के समाधान के साथ-साथ इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स सुदृढ़ करने में मदद करते हैं।”

छात्र भविष्य में तकनीकी एवं नवाचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान

संस्थान के एडवाइजर प्रोफेसर (डॉ.) जेके शर्मा ने कहा कि संस्थान छात्रों को ऐसा शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां वे अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू कर सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र भविष्य में भी देश के तकनीकी एवं नवाचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की नवाचार एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now