ऋषी तिवारी
इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में प्रबंधन शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में बीबीए विभाग द्वारा ‘बीबीए हाट’ का सफल आयोजन किया गया। सेक्टर-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 40 स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता का लोहा मनवाया।
मंगलवार को आयोजित इस मेले में छात्रों ने अपनी उद्यमिता क्षमता और प्रबंधन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खान-पान, श्रृंगार सामग्री, गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों तथा ‘कबाड़ से गृह सज्जा’ जैसे अभिनव उत्पादों और सेवाओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।
आईएमएस नोएडा के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता दी जानकारी
छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए आईएमएस नोएडा के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक अनुभव भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बीबीए हाट विद्यार्थियों को वास्तविक बाजार की परिस्थितियों को समझने, ग्राहक व्यवहार का विश्लेषण करने तथा वित्तीय प्रबंधन की बारीकियों को सीखने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन, सलाहकार प्रोफेसर (डॉ.) जे.के. शर्मा, डीन प्रोफेसर (डॉ.) नीलम सक्सेना तथा बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार सहित अन्य संकाय सदस्यों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
सीएम योगी से मुलाकात पर संजय दत्त ने कही ये बड़ी बात, वायरल हुई तस्वीर
प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने इस अवसर पर बताया
प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, वित्तीय प्रबंधन एवं संवाद कौशल का विकास होता है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा और उद्यमशीलता को सशक्त मंच प्रदान करता है।
डीन प्रोफेसर (डॉ.) नीलम सक्सेना ने बताया
डीन प्रोफेसर (डॉ.) नीलम सक्सेना ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वास्तविक बाजार परिवेश का अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं नवाचारी बनने के लिए प्रेरित करना था। बीबीए हाट ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि संस्थान में उत्सव एवं सहभागिता का वातावरण भी निर्मित किया।
बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने बताया
बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मार्केटिंग स्किल एवं व्यापार के तौर-तरीकों को रचनात्मक तरीके से समझना था। उन्होंने सूचना दी कि संस्थान द्वारा आयोजित बीबीए हाट का सफल संचालन संकाय सदस्य प्रो. यतिका रस्तोगी एवं प्रो. रचना गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ।























