ट्रंप की ईरान को धमकी का असर: शेयर बाजार में भूचाल

सेंसेक्स 800 अंक और निफ्टी 200 अंक तक लुढ़का

Stock Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई चेतावनी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भारी पड़ा है। मंगलवार को बाजार खुलते ही जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली, जिसके चलते तेजी से बाजार क्रैश हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा धड़ाम हो गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 200 अंक के गड्ढे में जा गिरा।

सेंसेक्स-निफ्टी का शुरुआती हाल

मंगलवार को कारोबार की शुरुआत होते ही धमाकेदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद स्तर 74,106.85 अंक की तुलना में भारी गिरावट के साथ ओपनिंग दी और मात्र कुछ ही मिनटों में यह 824 अंक लुढ़ककर 73,282 के लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी पिछले बंद 22,968 अंकों के मुकाबले करीब 200 अंकों की गिरावट दर्ज की और 22,919 के स्तर पर कारोबार करने लगा।

हालांकि, इस शुरुआती भारी गिरावट के बाद बाजार में कुछ हद तक रिकवरी देखने को भी मिली।

यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण

दरअसल, शेयर बाजार में यह आना अचानक नहीं था। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण विदेशी बाजारों से पहले ही सुस्ती के संकेत मिल रहे थे। ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में कुछ बड़े हमले की आशंका से एशियाई शेयर बाजारों में भारी दबाव देखने को मिला। जापान का ‘निक्केई’ और दक्षिण कोरिया का ‘कोस्पी’ समेत तमाम एशियाई बाजार लाल निशान (रेड जोन) में कारोबार करते नजर आए।

बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी उथल-पुथल

शुरुआती कारोबार में बाजार का नजारा पूरी तरह से खूनी रहा। बीएसई में कारोबार करने वाली 1354 कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए, जबकि मात्र 941 कंपनियों में मामूली तेजी देखने को मिली। 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लार्जकैप कैटेगरी के तमाम 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

इन शेयरों ने झेला सबसे ज्यादा जोर

सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों की लिस्ट में टाटा कंज्यूमर, इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, आयशर मोटर्स और मैक्स हेल्थकेयर प्रमुख रहे।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

  • लार्जकैप स्टॉक्स: इंडिगो का शेयर 2.20%, इटरनल 2%, और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 1.80% की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार के क्रैश के बाद मंगलवार को भी लगभग 1 फीसदी की गिरावट में बना रहा।
  • मिडकैप और स्मॉलकैप: इन श्रेणियों में भी भारी नुकसान हुआ। भारत फोर्ज (3.20%), नायका (3%), एमएफएसएल (2.50%) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (2.40%) टूट गए। स्मॉलकैप सेगमेंट में केफिनटेक (KFintech) में 3.50% और आईआईएफएल (IIFL) में 2.50% की गिरावट देखी गई।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now