आईएआरआई ने की निःशुल्क धान एवं मूंग के बीज वितरण

सुभाषचंद्र कुमार


समस्तीपुर । भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को दिनांक 25 जून 2024 को धान की नवीन उन्नत प्रजाती पूसा-44 (150 कृषको) एवं मूंग की पूसा विशाल (50 कृषको) को समस्तीपुर जिले के प्रखण्ड खानपुर, ग्राम हरिटोल दिनमनपुर, पंचायत दिनमनपुर उत्तरी पंचायत खानपुर, में वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया-तलअत फरीदा मौजूद थीं।

दिनांक 27 जून 2024 को धान की नवीन उन्नत प्रजाती पूसा-44 (100 कृषको), अरहर की पूसा-151 (30 कृषको) एवं मूंग की पूसा विशाल (20 कृषको) को समस्तीपुर जिले के ग्राम-गंगापुर, पंचायत गंगापुर, में वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति सबनम कुमारी, वार्ड सदस्य किरण कुमारी एवं पवन देवी ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मुख्य तकनिकी अधिकारी मीरा पाण्डेय, ने अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कृषको को अधिक आय प्राप्त करने के लिए धान, अरहर एवं मूंग की अधिक पैदावार प्राप्त करने की नवीन उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी मो हसनैन आलम एवं सुशील कुमार इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now