संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 37 स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुकेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे हमेशा समाज की उन्नति और सभी वर्गों के उत्थान के लिए चिंतन करते थे।
राष्ट्रीय सचिव लियाकत चोधरी ने कहा
अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चोधरी ने जानकारी दी कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) के महू नगर सैन्य छावनी में हुआ था। वे रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई के 14वें और अंतिम संतान थे। उनका परिवार कबीर पंथ को मानने वाला मराठी मूल का था और वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के आंबडवे गाँव से थे।
यह भी पढ़ें : Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ
पूर्व प्रदेश सदस्य नेता सतेंद्र शर्मा ने बताया
पूर्व प्रदेश सदस्य नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार समानता, शिक्षा और दलित उत्थान पर केंद्रित थे। उन्होंने भारतीय समाज में सामाजिक सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श वाक्य थे: “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।”
इस अवसर पर प्रदेश सदस्य वरिष्ठ नेता फिरे सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव यू.पी. पुरुषोत्तम नागर, नेता ललित अवाना, प्रदेश सदस्य यतेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव लियाकत चोधरी, पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा, नेता विक्रम चोधरी, सतपाल गर्ग, सतीश पांचाल, अरुण प्रधान, रोहित कुमार, आसिफ खान, मनीष कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
























