दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाएगी ‘हाउसफुल 5’

संध्या समय न्यूज संवाददाता


साजिद नाडियाडवाला यकीनन दूर की सोच रखने वाले फिल्म-मेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इसकी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक, यानी ‘हाउसफुल’ की सौगात दी है, जिसने आज 15 सालों का शानदार सफ़र पूरा किया है। ‘हाउसफुल’ की पहली कड़ी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज़ हुई थी और आज इस फ्रैंचाइज़ी के 15 साल पूरे हो गए हैं। इसलिए, आज के इस खास मौके पर ‘हाउसफुल 5’ का टीज़र जारी किया गया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है।

पाँच गुना ज़्यादा हँसी और पाँच गुना ज़्यादा पागलपन भरी ये फिल्म पूरे परिवार का भरपूर मनोरंजन करेगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हाउसफुल भारत की इकलौती ऐसी फ्रैंचाइज़ी है, जिसकी 5वीं कड़ी रिलीज़ होने वाली है। बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म के टीज़र में उन सितारों की रोमांचक पहली झलक पेश की गई है, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाती है, और दर्शकों को कभी न खत्म होने वाली हंसी, रोमांचक मोड़ और चार्टबस्टर गानों वाली इस किलर कॉमेडी में उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन का आनंद मिलने वाला है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार गर्मी के मौसम में, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के साथ क्रूज़ के सफ़र के लिए तैयार हो जाइए— हाउसफुल उसी पागलपन के साथ फिर वापस आ गया है, जो पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा है!

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now