कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

पालघर में भीषण सड़क दुर्घटना: 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Maharashtra News: प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे का मुख्य कारण ट्रक में ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक लोग सवार होना) हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या कोई तकनीकी खराबी इस दुर्घटना का कारण बनी।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर मौत का तांडव, बारातियों से भरा ट्रक पलटा

HIGHLIGHTS

  • शादी की खुशियां मातम में बदलीं, 12 बारातियों की मौत
  • मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा
  • बारातियों से भरा ट्रक कंटेनर से टकराया
  • शादी में जा रहे बारातियों का ट्रक हादसे का शिकार
  • तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग बनी काल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरे ट्रक की सामने जा रहे कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और शादी की खुशियां तुरंत मातम में बदल गईं।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा पालघर जिले के धानिवरी गांव के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि लगभग 100 लोग शादी में शामिल होने के लिए एक आयशर ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रक की सामने से आ रहे एक कंटेनर के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे कई लोग वाहन के नीचे और अंदर दब गए।

राहत और बचाव कार्य में जुटी प्रशासन

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कासा उप-जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।

ओवरलोडिंग हादसे की बड़ी वजह

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे का मुख्य कारण ट्रक में ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक लोग सवार होना) हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या कोई तकनीकी खराबी इस दुर्घटना का कारण बनी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा दुख जताया है और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाने की खतरनाक प्रथा को उजागर करता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now