कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियों पर हाईलेवल बैठक

Noida News: बैठक के दौरान 27 जून 2026 को आयोजित होने वाले 'UPITS Curtain Raiser' और 'इंटरनेशनल MSME दिवस' कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और यह कार्यक्रम यूपीआईटीएस 2026 को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने और प्रदेश के MSME क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

यूपी सरकार का बड़ा प्लान, MSME सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान

HIGHLIGHTS

  • MSME और निर्यात को बढ़ावा देगा UPITS 2026
  • ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर तक लगेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
  • UPITS 2026 को लेकर यूपी सरकार ने तेज की तैयारियां
  • विदेशी खरीदारों को आकर्षित करने की रणनीति पर मंथन
  • जापान-जर्मनी समेत कई देशों को बनाया जाएगा पार्टनर कंट्री

Noida News: यूपी में MSME और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाले ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026’ की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई और इस बैठक में आयोजन की रूपरेखा, विदेशी खरीदारों की भागीदारी और रणनीतिक साझेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, यूपी सरकार के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में India Exposition Mart Limited (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार और सीईओ सुदीप सरकार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

UPITS के चौथे संस्करण की तारीखों का ऐलान

इस बैठक में जानकारी दी गई कि UPITS का चौथा संस्करण 25 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्स्पो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा और इस अवसर पर प्रदेश के MSME सचिव प्रांजल यादव, ODOP के संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार, उद्योग विभाग के अपर आयुक्त रोहित और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे। विदेशी खरीदारों को आकर्षित करने के लिए Federation of Indian Export Organisations (FIEO) के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल भी उपस्थित थे।

कर्टन रेजर और अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर फोकस

बता दें कि बैठक के दौरान 27 जून 2026 को आयोजित होने वाले ‘UPITS Curtain Raiser’ और ‘इंटरनेशनल MSME दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और यह कार्यक्रम यूपीआईटीएस 2026 को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने और प्रदेश के MSME क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

विदेश मंत्रालय के साथ मीटिंग और ग्लोबल रोडशो

विदेशी खरीदारों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 22-23 जून को विदेश मंत्रालय के साथ दो दिवसीय बैठक का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, चार समय क्षेत्रों (Time Zones) के अनुरूप राजनयिक समन्वय और FIEO के साथ मिलकर वैश्विक रोडशो आयोजित करने पर भी चर्चा किया गया।

पार्टनर देश और राज्य

रणनीतिक भागीदारी को लेकर जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों को ‘पार्टनर कंट्री’ बनाने पर विचार किया गया। इसके साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश को ‘पार्टनर स्टेट’ के रूप में शामिल करने की रूपरेखा तैयार की गई।

पिछले सफलता का सफर

बताया जा रहा है कि यूपीआईटीएस के तीसरे संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था, जिसमें लगभग 5 लाख दर्शकों ने भाग लिया था। यह किसी भी राज्य द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा व्यापार मेला है।

ओडीओपी और वन डिस्ट्रिक्ट वन क्विज़ीन (ODOC) को मिलेगा बढ़ावा

यूपी के अग्रणी MSME राज्यों में शुमार है और $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बार ओडीओपी (ODOP) योजना के साथ-साथ ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्विज़ीन’ (ODOC) को भी वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा, ताकि यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिल सके।

अधिकारियों का संकल्प

IEML के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि UPITS 2026 राज्य के MSME, ODOP, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इसे अब तक का सबसे प्रभावशाली और परिणामोन्मुख व्यापार आयोजन बनाने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करेंगे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now