Heat Wave: गर्मी का कहर बदस्तूर जारी, बिजली-पानी ने रूलाया

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। जिला में बारिश के बाद से उमस भरी गर्मी का कहर बदस्तूर जारी हैं। गर्मी ने लोगों का दिन का चैन व रात की नींद हराम कर रखी हैं और लोग दिन भर पसीने से नहाये रहते हैं। हैरत की बात देखने को यह मिल रही है कि उमस भरी गर्मी में लोगों को बिजली व पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा हैं। जिला में ओसतन दिन का 42 डि0 सै0 तापमान बताया गया।

हांलाकि, कई इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान ने भी बदलाव लिया है और बादल छाये रहे लेकिन हकीकत यह बयां कर रही है कि दिन भर की गर्मी रात तक बरकरार बनी हुई हैं।

मालूम हो की बीते कुछ दिनों पूर्व जिला में लगातार दो-तीन दिन सुबह के वक्त हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी लेकिन बारिश के बाद गर्मी से निजात मिलने की बजाये जिला में गर्मी का प्रकोप अधिक पड़ रहा है। धूप के चलते गली-मोहल्ला,सडके, बाजार जहां सूने हैं वहीं, लोग दिन भर घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ रहा है कि पसीना रूकने का नाम नहीं ले रहा है। धूप से बचने के लिए अधिकतर लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही छाता लेकर घर से बाहर निकलते दिखाई देते हैं।

बिज्जी, पूरन सिंह, गिर्राज, घनश्याम, विनोद शर्मा, कालू, इलियास, सुखीराम, अब्दुल ,अख्तर, राजेन्द्र शर्मा, गोबिन्दा, पिटटी, मदनलाल, असगर उर्फ पप्पू व अरसद आदि ने बताया कि जिला में बारिश के बाद से उमस भरी गर्मी का कहर बदस्तूर जारी हैं। गर्मी ने लोगों का दिन का चैन व रात की नींद हराम कर रखी हैं और लोग दिन भर पसीने से नहाये रहते हैं।

हैरत की बात देखने को यह मिल रही है कि उमस भरी गर्मी में लोगों को बिजली व पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा हैं। उन्होंने बताया कि नूंह शहर में तीन दिनों से कम वोल्टेज लाई, बिजली गुल रहने से शहरवासी सारी रात मच्छरों के बीच जागकर काटने को मजबूर हैं जबकि दिन के समय भी बिजली गुल रहने से परेशान है। उन्होंने बताया कि बिजली कट की वजह से पेयजल संकट भी बन गया हैं।

इस बारे में बिजली विभाग ने माना कि गर्मी में बिजली की खपत बढ जाती है और लाईन में कमी आने पर रख रखाव के लिए परमिट लेकर बिजली काटी जाती हैं लेकिन इसके बावजूद बेहतर बिजली सप्लाई की जा रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now