ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। गुंजन अस्पताल फ्री ओपीडी: डॉक्टर निशांत छाजेड़ की याद में गुंजन अस्पताल की ओर से प्रत्येक मंगलवार को फ्री ओपीडी और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फ्री ओपीडी के साथ भंडारे में भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
अस्पताल के ओनर डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि डॉक्टर निशांत छाजेड़ की याद में अस्पताल द्वारा हर मंगलवार को फ्री ओपीडी और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
जरूरतमंद लोगों के लिए महत्वपूर्ण है फ्री ओपीडी
डॉक्टर वीपी सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी इलाज तक आसानी से पहुंच नहीं हो पाती। ऐसे लोगों के लिए फ्री मेडिकल कैंप और फ्री ओपीडी काफी महत्वपूर्ण हैं। इसी उद्देश्य से गुंजन अस्पताल की ओर से प्रत्येक मंगलवार को यह सेवा शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त इलाज की सुविधा पहुंचाई जा सके। फ्री ओपीडी में आने वाले लोगों को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाता है।
फ्री इलाज के साथ भंडारे का भी आयोजन
गुंजन अस्पताल फ्री ओपीडी के साथ प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का भी आयोजन करता है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, भंडारे में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधा के साथ भोजन उपलब्ध कराना भी है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉक्टर निशांत छाजेड़ की स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जारी रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

























