गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

Gujarat Titans beat KKR:181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत धमाकेदार रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई। 22 रन बनाकर सुदर्शन पवेलियन लौटे, लेकिन दूसरे छोर पर गिल एकदम संभले हुए थे।

कैमरन ग्रीन के 79 को पार कर गया गिल का पारा
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • ग्रीन के 79 पर भारी पड़ा गिल का पारा, गुजरात ने केकेआर को धोया
  • 'कप्तान' गिल की तूफानी 86 रनों की पारी ने दिलाई गुजरात को तीसरी लगातार जीत
  • केकेआर का दर्द जारी, गुजरात टाइटंस की हैट्रिक से लगी छठी हार
  • गुजरात ने 19.4 ओवर में 181 का लक्ष्य चटकाया
  • गिल-सुदर्शन की शानदार शुरुआत ने पोल खोल दी

Gujarat Titans beat KKR:आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) का दर्दनाक सफर जारी है, जबकि गुजरात टाइटंस (GT) की रफ्तार लगातार बेहतर होती जा रही है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीज़न के 25वें मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की शानदार और मैच विनिंग पारी (86 रन) के दम पर गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी और इस जीत के साथ ही गुजरात ने लगातार तीसरी जीत (हैट्रिक) दर्ज की, वहीं केकेआर को लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा और टीम का खाता अब भी नहीं खुला है।

ग्रीन की तूफानी पारी के सामने फीका पड़ा केकेआर का स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत शानदार रही। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए तेज़ गेंदों का डटकर सामना किया। उनकी बल्लेबाजी के दम पर केकेआर निर्धारित ओवरों में 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। हालांकि, बाद में गिल की पारी ने ग्रीन की इस कोशिश को पूरी तरह बेअसर कर दिया।

गिल का अर्धशतक और साझेदारियों ने रखी जीत की नींव

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत धमाकेदार रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई। 22 रन बनाकर सुदर्शन पवेलियन लौटे, लेकिन दूसरे छोर पर गिल एकदम संभले हुए थे।

गिल ने अपनी बैटिंग में आक्रामकता बनाए रखते हुए महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। बटलर के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की अहम साझेदारी कर जीत की नींव मजबूत कर दी। हालांकि, शतक से चंद रन दूर गिल भी पवेलियन लौट गए। उन्होंने 50 गेंदों का सामना कर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 86 रनों की कप्तानी पारी खेली।

अंतिम ओवर में शाहरुख के बल्ले से आए विजयी रन

गिल के आउट होने के बाद मैच थोड़ा रोमांचचकित हुआ, लेकिन ग्लेन फिलिप्स (19 रन) ने बीच में कुछ अहम रन जोड़े। मुकाबला अंतिम ओवर तक पहुंच गया, जहां राहुल तेवतिया (7 रन नाबाद) और शाहरुख खान (3 रन नाबाद) क्रीज़ पर थे। दो गेंदें शेष रहते ही शाहरुख खान के बल्ले से विनिंग रन निकला और गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया।

केकेआर के गेंदबाजों का औसत प्रदर्शन

बल्लेबाजों के बड़े स्कोर के बावजूद केकेआर के गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव नहीं बना सके। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लेकर कुछ संतुलन बहाल करने की कोशिश की। वहीं, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय की गेंदबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही। दोनों गेंदबाज ना कोई विकेट ले सके और ना ही रनों पर रोक लगा सके, जिसके चलते उनकी इकॉनमी 10 के पार चली गई और वे टीम के लिए महंगे साबित हुए।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment