शेयर बाजार में छाई हरियाली; सेंसेक्स 77,392 के नए लेवल पर

ऑटो-बैंकिंग शेयरों ने उड़ाए डोरे
---Advertisement---

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर (युद्धविराम) की खबर ने बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी ला दी। युद्ध की बढ़ती टेंशन पर अचानक ब्रेक लगने से ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव सिग्नल के कारण घरेलू बाजार ने जबरदस्त शुरुआत की।

खुलने के साथ ही बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर ऊपर उछला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स ओपनिंग में ही 800 अंकों की तगड़ी बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

सेंसेक्स और निफ्टी ने छुए नए स्तर

बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही तेजी का ऐसा दौर शुरू हुआ कि सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद स्तर 74,616.58 अंकों को पीछे छोड़ते हुए 77,290 के लेवल पर ओपनिंग दी। कुछ ही सेकंड में इसने रफ्तार पकड़ी और 77,392 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आया।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

युद्ध पर ब्रेक, तो बाजार में छाई हरियाली

युद्ध के डर के बादल छंटने के बाद बाजार में जो तूफानी तेजी लौटी, उसका असर हर कैटेगरी के शेयरों पर देखने को मिला। बुधवार को BSE लार्जकैप के 30 शेयरों में से 29 शेयर बंपर उछाल के साथ हरे निशान (प्रॉफिट) में कारोबार करते दिखे।

इन शेयरों ने मारी धमाकेदार बाउंसी

इस रैली में मोटर, बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी पकड़ी। प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा:

  • इंडिगो (IndiGo): 10% की तेजी
  • एलएंडटी (L&T): 8% की बढ़त
  • बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और अदानी पोर्ट्स (Adani Ports): 7-7% की उछाल
  • बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv): 6.60% तक चढ़ा
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M): 5.90% की तेजी
  • टाइटन (Titan): 5.20% की बढ़त
  • मारुति (Maruti): 5.10% तक ऊपर गया

बैंकिंग और रिलायंस ने भी दिखाई ताकत

बैंकिंग शेयरों ने भी इस रैली में अहम भूमिका निभाई। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का शेयर 4.80% चढ़ा। वहीं, एसबीआई (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 4-4% की बढ़त दर्ज की। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Bank) 3.30% के लाभ में रहा। इसके अलावा बाजार के सबसे भारी शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) ने भी करीब 3 फीसदी की धमाकेदार छलांग लगाई।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now