दिल्ली के ‘द ललित’ में ‘पिट्ट सियापा’ का ग्रैंड अनाउंस

Pit Siyapa Film:टीज़र रिलीज होने के बाद से ही ‘पिट्ट सियापा’ चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है। फिल्म की कहानी एक ‘फ्यूनरल बिज़नेस’ (अंतिम संस्कार का धंधा) से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे एक लव स्टोरी, भ्रम (कन्फ्यूजन) और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स में बदल जाती है।

अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स और कॉमेडी से भरपूर नई पंजाबी फिल्म

HIGHLIGHTS

  • ‘पिट्ट सियापा’ का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर मचा धमाल
  • पॉलीवुड की नई फिल्म ‘पिट्ट सियापा’ को लेकर दर्शकों में बढ़ा क्रेज
  • ‘द ललित’ होटल में ‘पिट्ट सियापा’ की भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
  • फिल्म ‘पिट्ट सियापा’ के प्रमोशन में जुटी पूरी टीम, मीडिया रहा मौजूद
  • पंजाबी सिनेमा में कॉमेडी का तड़का: ‘पिट्ट सियापा’ जल्द होगी रिलीज़

Pit Siyapa Film: पंजाबी सिनेमा (पॉलीवुड) के दर्शकों के लिए एक बेहद हल्की-फुल्की और अलग कहानी लेकर आगामी फिल्म ‘पिट्ट सियापा’ (Pitt Siyapa) जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। हाल ही में रिलीज़ हुए इस फिल्म के टीज़र ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बनाया है। इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए राजधानी के प्रतिष्ठित होटल ‘द ललित’ में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

फिल्म की स्टार ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव

इस खास मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट—सोनम बाजवा और परमवीर सिंह चीमा ने शिरकत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सोनम बाजवा ने बताया कि इस फिल्म की कहानी बेहद अलग और दिलचस्प है। यह दर्शकों को हंसी के साथ-साथ इमोशन और ड्रामा का भरपूर डोज़ देगी। जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में ऐसी फिल्म की जरूरत होती है जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय किया जा सके। ‘पिट्ट सियापा’ एक पूरी तरह से फैमिली कॉमेडी फिल्म है। वैसे भी मुझे कॉमेडी करना हमेशा से पसंद आता है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस फिल्म में वह एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगी।

अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने अपनी खुशी जाहिर

बता दें कि अभिनेता परमवीर सिंह चीमा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सोनम बाजवा पंजाब की सुपरस्टार हैं। उनके साथ मेरी फिल्म आ रही है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है? मैं सोनम की एक्टिंग का हमेशा से बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मेरी पहली पंजाबी फिल्म उनके साथ आ रही है।

क्या है फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट?

टीज़र रिलीज होने के बाद से ही ‘पिट्ट सियापा’ चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कॉन्सेप्ट है। फिल्म की कहानी एक ‘फ्यूनरल बिज़नेस’ (अंतिम संस्कार का धंधा) से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे एक लव स्टोरी, भ्रम (कन्फ्यूजन) और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स में बदल जाती है। यही अलग अंदाज़ इसे पारंपरिक कॉमेडी फिल्मों से निकालकर एक अलग पहचान देता है। फिल्म में पंजाबी हास्य का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता

फिल्म के निर्माताओं—पंकज गुप्ता, संदीप वासवानी, सूर्या गुप्ता, योगेश राहर और केवल गर्ग ने भी इस मौके पर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का एक परफेक्ट मिश्रण है। हमारा प्रयास रहा है कि यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आए।”

बता दें कि ‘पिट्ट सियापा’ का निर्माण ‘मूवी टनल प्रोडक्शंस’ के बैनर तले किया गया है। अब देखना यह होगा कि अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और दमदार स्टार कास्ट के साथ ‘पिट्ट सियापा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now