Dahleez Foundation : शासकीय प्राथमिक शाला तारबाहर और दहलीज फाउंडेशन का आयोजन

संध्या समय न्यूज संवाददाता


बिलासपुर,छत्तीसगढ़ । प्राथमिक शाला तारबाहर और समाजसेवी संस्था दहलीज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में खेल खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा में पारंगत किया जा रहा है । इस नई पहल के तहत बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तक के ज्ञान के अलावा विभिन्न रोचक ढंग से एक्टिविटी करा कर शिक्षा दी जा रही है।

दहलीज संस्था की संस्थापिका हिना खान ने बताया कि उनकी संस्था के 18 से 25 वर्ष की उम्र के सदस्य खुद पढ़ाई करने के साथ साथ समाज सेवा कर रहे हैं। ये सदस्य हर शनिवार स्कूल जाकर बच्चों को अलग अलग गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा देते हैं। स्कूल की प्रधान पाठक पूजा तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि सिखने की कोई उम्र नहीं होती। इसकी शुरुआत कहीं से भी की जा सकती है। आदमी जिंदगी भर सीखता रहता है।

ये बच्चे भी समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे। पूजा तिवारी ने कहा कि स्कूल में क्रिकेट, बैडमिंटन और आउटडोर गेम्स होते रहते हैं। गेम्स के माध्यम से मैथ्स की पढ़ाई कराई जाती है और सामान्य ज्ञान की जानकारी दी जाती है । पूजा ने बताया कि दहलीज फाउंडेशन की ओर से कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जा रही है जो 15 अगस्त से पहले शुरु कर दी जाएगी।

कार्यक्रम में दहलीज फाउंडेशन की हिना खान व उनकी संस्था के सदस्य और शासकीय प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका पूजा तिवारी एवं उनका पूरा स्टॉफ उपस्थित था। इस अवसर पर बच्चों को आवश्यक स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now