Godrej Appliances: गोदरेज एप्लायंसेज़ ने लॉन्च किया ‘एज नियो’

Godrej Appliances

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गोदरेज समूह की प्रमुख कंपनी, गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की है कि उसकी इकाई, गोदरेज एप्लायंसेज़ ने सस्टेनेबिलिटी और बेहतर टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखते हुए, भारत का सबसे ऊर्जा दक्ष (सबसे कम ऊर्जा की खपत करने वाला), रेफ्रिजरेटर ‘गोदरेज एज नियो’ लॉन्च किया है। यह सालाना केवल 99 यूनिट बिजली की खपत करता है, जो मौजूदा बीईई रेटिंग के अनुसार, भारत में किसी भी अन्य रेफ्रिजरेटर के मुकाबले ऊर्जा खपत का स्तर बहुत कम है, जिससे बिजली के बिल में काफी कमी आएगी।

गोदरेज एज नियो, सिंगल-डोर रेफ्रिजरेटर है जो अत्यधिक कुशल इन्वर्टर कंप्रेसर, एडवांस कैपिलरी टेक्नोलॉजी और स्मार्ट डिज़ाइन वाले एयरफ्लो के ज़रिये ऊर्जा की बचत करता है। इस ऊर्जा-दक्ष (एनर्जी एफिशिएंट)रेफ्रिजरेटर को चलाने का खर्च, एक एलईडी बल्ब, एक पंखा चलाने या मल्टीप्लेक्स में परिवार के साथ घूमने का आनंद लेने से भी कम है। संभावित बचत का आकलन करें तो ग्राहक, सालाना 1101 रुपये, और 10 साल में 11,000 रुपये बचा सकते हैं। रेफ्रिजरेटर से पर्यावरण के लिहाज़ से भी भारी बचत होगी और साथ ही इससे 1-स्टार रेफ्रिजरेटर के मुकाबले में 1000 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन कम हो सकता, जो 10 साल की अवधि में तकरीबन 64 पेड़ों को संरक्षित करने के बराबर है।

ब्रांड के पास फिलहाल 5-स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ 20 एसकेयू हैं, जो बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हैं। गोदरेज एज नियो 24 दिन की फार्म फ्रेशनेस (ताज़गी) सुनिश्चित करने के लिए नमी बनाए रखने की टेक्नोलॉजी, तेज़ी से बोतल ठंडा करने और तेज़ी से बर्फ बनाने के लिए टर्बो कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सुविधाजनक भंडारण के लिए बड़े फ्रीज़र और एक्वा स्पेस जैसी बेजोड़ सुविधाओं से लैस है।

नई पेशकश के बारे में बात करते हुए, गोदरेज एंड बॉयस की इकाई गोदरेज अप्लायंसेज़ के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष, कमल नंदी ने कहा, “हमें भारत का सबसे ऊर्जा-दक्ष (एनर्जी एफिशिएंट) रेफ्रिजरेटर पेश करने पर गर्व है, जो ऊर्जा दक्षता (ऊर्जा की खपत में कमी) और सस्टेनेबिलिटी की ज़रुरत को पूरा करते हुए, एडवांस टेक्नोलॉजी अपनाने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अपनी तरह की इस पहली नवोन्मेषी पेशकश के ज़रिये, हम अपने पर्यावरण पर सकारात्मक असर पैदा करने के अलावा महत्वपूर्ण मौद्रिक बचत के साथ अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी जीत सुनिश्चित कर रहे हैं।”

इसके अलावा, लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में, गोदरेज अप्लायंसेज़ के उत्पाद समूह प्रमुख- रेफ्रिजरेटर, अनूप भार्गव ने कहा, “एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से, यह नया, एज नियो रेफ्रिजरेटर न केवल असाधारण कूलिंग प्रदान करता है, बल्कि उपभोक्ताओं को अपना बिजली बिल बचाने और उन्हें अपना पर्यावरणीय फुटप्रिंट भी कम करने में भी मदद करता है। 180एल की क्षमता वाले खंड का यह मॉडल, दहाई अंक की वृद्धि और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

गोदरेज, 2008 में 5-स्टार रेफ्रिजरेटर की सबसे विस्तृत श्रृंखला लॉन्च करने वाले, भारत के पहले ब्रांडों में से एक था और यह ऊर्जा दक्षता के मामले में अग्रणी बना हुआ है। यह रेफ्रिजरेटर फिलहाल अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर 26990 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध है और जल्द ही पूरे देश में दुकानों में उपलब्ध होगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now