गाजियाबाद: इंदिरापुरम में युवती की संदिग्ध मौत पर पिता का दर्दनाक आरोप

इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसायटी में तनाव

Ghaziabad News: गाजियाबाद में थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित एक हाईराइज सोसायटी में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सोसायटी में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों की भारी भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

यह पूरा मामला जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी का है। पुलिस को डायल 112 के जरिए सुबह करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि सोसायटी के सी-टॉवर के नीचे एक लड़की का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जिसकी पहचान 18 वर्षीय संध्या के रूप में हुई।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, संध्या अपने पिता सुखदेव सिंह के साथ मंगलवार सुबह सोसायटी में आई थी। सुखदेव सिंह बेसमेंट में गाड़ियों की सफाई के काम में व्यस्त हो गए, जबकि संध्या सोसायटी परिसर में ही मौजूद थी। कुछ देर बाद ही उन्हें बेटी के शव के बारे में पता चला।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

संध्या के पिता सुखदेव सिंह ने थाना इंदिरापुरम में तहरीर देते हुए बेटी की मौत को पूरी तरह से संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि संध्या के साथ पहले गलत कृत्य (दुष्कर्म) किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसे ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया। परिजनों ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को चाक-टोक करने की मांग की है।

परिवार वालों ने बताया कि संध्या ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी और वह सिविल सेवा (UPSC) की तैयारी कर रही थी। वह स्वभाव से काफी खुशमिजाज थी और रोजाना सोसायटी में दौड़ लगाती थी। उनकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

सीसीटीवी में कैद हुई युवती

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। फुटेज में संध्या अकेले लिफ्ट में जाते हुए और 16वीं मंजिल पर उतरते हुए दिखाई दी है। हालांकि, 16वीं मंजिल पर उतरने के बाद क्या हुआ और वह कैसे नीचे गिरी, इसका अभी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की खबर फैलते ही सोसायटी में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

इस मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों से तहरीर ले ली गई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने कहा कि आगे की विधिक कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now