ई वेरीफिकेशन के माध्यम से कराएं सत्यापन : डीसीपी

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 56 नोएडा के सभागार में डीसीपी रामबदन सिंह, एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा, एसीपी अरविंद कुमार सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर 58 अमित कुमार सिंह और थाना प्रभारी सेक्टर 24 ध्रुव भूषण दुबे ने डीडीआरडब्ल्यूए के साथ एक बैठक की है और यह बैठक डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई है। इस बैठक के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रणाली और साइबर क्राइम समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर की सभी आरडब्ल्यूए अपने मुख्य गेट पर रात के समय सिक्योरिटी गार्ड को एक रजिस्टर दें। जिससे रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग करने वाली टीम सिक्योरिटी गार्ड को चेक करेगी और रजिस्टर पर साइन भी करेगी।डीसीपी रामबदन ने बताया कि शहर के सभी लोग और आरडब्ल्यूए ई-वेरीफिकेशन के माध्यम से अपने सुरक्षाकर्मी, मेड, चौकीदार और घरों में काम करने वाले ड्राइवर का सत्यापन कराएं।

यदि सत्यापन करते समय किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका आधार कार्ड रख लें। उसका नाम, पता, फोन नंबर लेकर उसे डायल अवश्य करें, स्थायी पते और उसके परिवार के किसी व्यक्तियों के मोबाइल नंबर और उनके फिंगर प्रिंट लेकर भी रख लें। जिससे किसी भी प्रकार से भागने की स्थिति पर उसके यह दस्तावेज काम आ सकेंगे। इस मौके पर डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, अनिल सिंह, पुनीत शुक्ला और संजय मावी समेत कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now