ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी ने कैलाश इंस्टीट्यूट के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया। रोटरी क्लब की पहल के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की कैंसर संबंधी जांच की गई और कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

शिविर के दौरान 100 से अधिक लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 50 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच और 50 महिलाओं की मैमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। शिविर का पूरा आयोजन निःशुल्क रखा गया, जिससे लोगों को कैंसर की शुरुआती जांच के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

रोटरी क्लब के सदस्यों ने की पहल

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर के आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी की सदस्य प्रिया उपाध्याय और सौरभ द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब की ओर से लोगों को कैंसर की समय पर जांच और इसके प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

शिविर के दौरान राजीव गांधी कैंसर संस्थान की डॉ. इन्दु अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता को लेकर 200 से अधिक पैरामेडिकल छात्रों और स्टाफ को संबोधित किया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव, समय पर स्क्रीनिंग और जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दी।

150 से अधिक छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क टीकाकरण

रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी के अध्यक्ष कुशाग्र अवस्थी ने बताया कि क्लब की ओर से कैलाश इंस्टीट्यूट की 150 से अधिक पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्राओं को निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और बचाव के उपायों को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान कैलाश इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप और बिंदिया गोयल, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ओखला सिटी के क्लब सचिव दीपक छाबड़ा सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से लोगों को कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के प्रति जागरूक किया गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now