लोजपाआर के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अभिजीत पाण्डेय


पटना। लोजपाआर के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पप्पू यादव से इंस्पायर होकर वो भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्हें पप्पू यादव के समर्थन का पूरा है भरोसा है। पूर्व विधायक की पत्नी प्रतिमा सिंह ने स्पष्ट रूप से पप्पू यादव के चुनावी रणनीति से प्रभावित होकर चुनाव लड़ने का इरादा जताया है। प्रतिमा सिंह रूपौली क्षेत्र से ही जिला परिषद की सदस्य हैं और पूर्व चेयरमैन हैं।

शंकर सिंह ने लोजपाआर से इस्तीफा देते हुए रूपौली विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में शंकर सिंह ने लोजपाआर प्रत्याशी के तौर पर उम्मीदवारी पेश की थी और जदयू की बीमा भारती से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पूर्व 2005 में शंकर सिंह ने रूपौली विधानसभा से बीमा भारती को हराकर चुनाव जीता था।

शंकर सिंह शुरुवात से ही लोजपा के सदस्य रहे हैं। उपचुनाव में रूपौली सीट पर एनडीए ने जदयू से कलाधर मंडल को टिकट दिया। जिसके बाद शंकर सिंह अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में होंगे। शंकर सिंह ने कहा कि जनता का चुनाव, उनके कहने पर ही लड़ रहा हूं।

25 सालों से क्षेत्र की जनता की सेवा की है। इस बार जनता के कहने पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। शंकर सिंह आगामी 20 जून को नामांकन दर्ज करेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now