Forever Global Rally 2024: भारत में यादगार अनुभव पाने के लिए हो जाएं तैयार

संदिप कुमार गर्ग


फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट्स ने आगामी फॉरएवर ग्लोबल रैली 2024 के साथ उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो इनके सालाना कैलेंडर में महत्वपूर्ण आयोजन है। 9 अप्रैल से 14 अप्रैल 2024 के बीच नई दिल्ली में आयोजित यह रैली बेजोड़ अनुभव का वादा करती है।

फॉरएवर द्वारा आयोजित यह असाधारण कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए बदलावकारी प्रशिक्षण, रोचक कार्यशालाएं, उनके प्रयासों के लिए सम्मान और भव्य रैली शो लेकर आएगा। ग्लोबल रैली 100 देशों से 12,000 से अधिक लोगों को एकजुट करते हुए फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट्स के एक और सफलता भरे साल का जश्न मनाएगी। उम्मीद है कि इस बार भारत में फॉरएवर ग्लोबर रैली पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, तथा हॉस्पिटेलिटी एवं पर्यटन सेक्टर से जुड़े हज़ारों भारतीयों को लाभान्वित करेगी। बड़ी संख्या में लोग इस प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।

फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट्स के सीईओ ग्रेग मॉघान ने कहा कि एफजीआर 2024 उपस्थितगणों को चुनौतियों एवं अवसरों के बारे में परिचित कराएगा। यह सालाना रैली बड़ी संख्या में लोगों को एक मंच पर लाकर फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट्स की सफलता का जश्न मनाएगी।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सेमिनार, कार्यशालाओं, प्रेस सम्मलनों, बिज़नेस मालिकों के लिए सम्मान समारोहों, पहली बार एफजीआर क्वालीफायर अराइवल्स, कंट्री मैनेजर मीटिंग्स, डेली एक्टिविटीज़, वीआईपी डिनर और ग्लोबल रैली शोज़ का आयोजन किया जाएगा। मेजबान देश के रूप में भारत फॉरएवर ग्लोबल रैली 2024 में आने वाले मेहमानों का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा है। यह आयोजन सुनिश्चित करेगा कि सभी प्रतिभागी एवं एफबीओ (फॉरएवर बिज़नेस मालिक) अपने साथ अच्छी यादें लेकर लौटें। हरीश सिंगला, कंट्री सेल्स मैनेजर, फॉरएवर लिविंग प्रोडक्ट्स, भारत ने कहा।

यह विश्वस्तीय आयोजन 140 देशों से फॉरएवर के बिज़नेस मालिकों को एक मंच पर लेकर आएगा, उन्हें ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा जहां वे नए प्रोडक्ट्स के बारे में जान सकें, कारोबार रणनीतियों को एक दूसरे के साथ साझा कर सकें, अपने साथ मनोरंजक और प्रेरक अनुभव लेकर लौटें तथा एक साथ मिलकर व्यक्तिगत एवं सामुहिक सफलता का जश्न मनाएं।

समाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रतिबद्धता के साथ फॉरएवर, फॉरएवर ग्लोबल रैली 2024 के दौरान रेक्स मॉघान फॉरएवर गिविंग फाउन्डेशन के माध्यम से विभिन्न पहलों का आयोजन करेगा। फाउन्डेशन चैरिटी वॉटर एवं फंडरेज़िंग में योगदान देकर भारत के ज़रूरतमंद लोगों के लिए स्वच्छ पेय जल को सुलभ बनाएगा। साथ ही महिलाओं, बच्चां एवं प्राकृतिक आपदा से उबर रहे समुदायों को भी सहयोग प्रदान करेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now