ताड़का वध का दृश्य देख विदेशी राजनयिक और न्यायिक अधिकारी हुए मंत्रमुग्ध

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। ऐतिहासिक लालकिला ग्राउंड में लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया लव कुश लीला का आकर्षण अब विदेशी राजनयिक अधिकारियों के साथ साथ भारतीय न्यायिक सेवा के आला अधिकारियों और उनके परिवारों में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है, लीला कमेटी द्वारा दिए निमंत्रण के उपरान्त हमें विभिन्न दूतावासों के अधिकारियों ने एप्रोच किया और आज लीला मंचन देखने के लिए कई देशों के राजदूत अपने परिवार सहित आए साथ ही भारतीय न्यायिक सेवा के उच्च अधिकारी भी पधारे।

अर्जुन कुमार ने आगे बताया मंच पर जब ताड़का वध का दृश्य 8 ट्रैक डिजिटल साउंड के बीच चमकती तलवारों के साथ राक्षसी सेना द्वारा प्रस्तुत हुआ तो जहां सारा ग्राउंड तालियों की आवाज से गूंज उठा और आमंत्रित मेहमान भी मंत्रमुग्ध हो गए।

आज फिल्म नगरी टीवी और एन एस डी के कलाकारों द्वारा राम जन्म , नामकरण संस्कार , विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डालने से ताड़का वध और सुबाहु वध तक की लीला मंचित हुई | लीला के महासचिव सुभाष गोयल और सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन के अनुसार कल बुधवार को जनकदूत आगमन, सीता स्वयंवर से लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन होगा सीता स्वयंवर के दृश्य में जनक के दरबार में फिल्म नगरी के कई कलाकार मौजूद होंगे

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now