Fitkari :फिटकरी का उपाय अनेक निवारण की तोड़ है, जाने!

सत्य ऋषि


यदि आप घरों में रहने वाले सदस्यों की आय में लगातार गिरावट आ रही है या आर्थिक प्रगति में कोई बाधा आ रही है, तो धन लाभ और प्रगति के लिए सबसे महत्व पूर्ण फिटकरी का उपयोग हैं। फिटकरी एक सफेद रंग का पदार्थ है जिसका उपयोग औषधि बनाने और पूजा के दौरान भी किया जाता है। जबकि कई लोग इससे जुड़े कई उपाय भी करते हैं। फिटकरी से जुड़े ये उपाय बहुत लाभकारी हैं और आप विभिन्न लाभ उठाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार फिटकरी में जितने औषधीय गुण होते हैं उतने ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप फिटकरी से कई उपाय कर सकते हैं। आज इस लेख में हम फिटकरी से जुड़े कुछ उपाय के बारे में जानें।

आर्थिक लाभ के लिए
फिटकरी का एक टुकड़ा तिजोरी में रखकर और फिटकरी के पानी से स्नान करने से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा अगर इसे काले कपड़े में बांधकर घर या दुकान के मुख्य दरवाज़े पर लटका दिया जाए तो सभी दिशाओं से एक ही बार में धन लाभ होने लगता है। इसके अलावा अगर आपकी आय पर बुरा असर पड़ रहा है तो इसके लिए घर में फिटकरी का पोछा लगाना शुरू करें। ऐसा करने से आमदनी में सुधार आएगा, साथ ही कर्ज़ से मुक्ति पाने में भी मदद मिलेगी।

कर्ज़ से मुक्ति के लिए
अगर आप पर कर्ज़ है तो आपको तीन बुधवार को ये उपाय करना चाहिए। इस उपाय के तहत आप पान के पत्ते पर फिटकरी और सिंदूर लगाएं और इस पत्ते को धागे की सहायता से बांध दें। फिर बुधवार की सुबह इसे पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें या रख दें। इन उपायों से आपको जल्द ही कर्ज़ से मुक्ति मिल जाएगी।

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
फिटकरी घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी काफ़ी फायदेमंद होती है। आप बस अपने घर के बाथरूम में फिटकरी को एक कटोरी के अंदर रख दें और इस कटोरी को ऐसे बाथरूम में रख दें जहां इस कटोरी को और कोई नहीं देख रहा हो। इन उपायों को करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now