कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

‘कॉकटेल 2’ के पहले गाने ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक रिलीज

शाहिद-कृति-रश्मिका की त्रिमूर्ती ने बढ़ाई गर्मी

श्रद्धा तिवारी


Bollywood News: बॉलीवुड में इन दिनों गर्मी का असर सिर्फ मौसम पर ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस और म्यूजिक चार्ट्स पर भी देखने को मिल रहा है। मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) के पहले गाने ‘जब तलक’ (Jab Tak) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह ट्रैक समर, रोमांस और दोस्ती का एक दमदार कॉकटेल पेश कर रहा है।

‘जब तलक’ का यह गाना एक यंग और सन-किस्ड वाइब को कैप्चर करता है। सिसली (Sicily) के खूबसूरत बीचसाइड बैकड्रॉप में शूट किए गए इस गाने में प्यार, यारी और बेफिक्र छुट्टियों का मज़ेदार पल देखने को मिल रहा है। लव रंजन और तरुण जैन की कहानी पर आधारित यह फिल्म पहले पार्ट की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नया और फ्रेश ट्विस्ट लेकर आ रही है।

दिग्गजों की जबरदस्त टीम

गाने को संगीतबद्ध मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम (Pritam) ने किया है, जबकि बॉलीवुड के दिग्गज गायक अरिजीत सिंह और अकासा ने इसे अपनी आवाज़ दी है। अमिताभ भट्टाचार्य के दिल छू लेने वाले बोल गाने में एक अलग ही जान डाल रहे हैं।

प्रीतम ने गाने को लेकर अपने विज़न को साझा करते हुए कहा, “मैडॉक टीम को म्यूज़िक से खास प्यार है। ‘#जबतलक’ के लिए हमारा आइडिया ऐसा गाना बनाने का था जो हल्का, ब्रीज़ी और दिल से इमोशनल हो। अमिताभ के दिलचस्प बोल और अरिजीत व अकासा की वर्सेटिलिटी ने उस मूड को पूरी तरह जिंदा कर दिया है।”

यह भी पढ़ें : Shaktipeeth of Maa Durga: देश दुनिया में मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठ

कास्ट ने साझा किया अनुभव

फिल्म के मुख्य कलाकारों ने गाने और उसकी शूटिंग के अनुभव को लेकर खुशी जाहिर की है। शाहिद कपूर ने कहा, “यह गाना हम सबके लिए बहुत खास है। शूट के दौरान सेट पर इतनी पॉजिटिव एनर्जी थी कि हमने सच में बहुत मज़े किए। सब कुछ नैचुरल लगा और मुझे यकीन है कि ये आनंद स्क्रीन पर भी दिखेगा। लोग इसकी आनेस्टी से कनेक्ट करेंगे।”

कृति सेनन ने शूटिंग को एक परफेक्ट समर वेकेशन बताया। उन्होंने कहा कि इसे शूट करना ऐसा था जैसे दोस्तों के साथ सिसली में परफेक्ट समर जी रहे हों। शाहिद और रश्मिका के साथ काम धमाकेदार था। सबसे मज़ेदार बात ये थी कि इंटरनेशनल क्रू और डांसर्स भी गाने की धुन में खो गए थे!

रश्मिका मंदाना ने बताया

वहीं, रश्मिका मंदाना ने कहा कि यह गाना प्यार, दोस्ती और उन बेफिक्र पलों के बारे में है जिन्हें आप हमेशा संभाल कर रखना चाहते हैं। इसमें एकदम हवादार और खुशनुमा माहौल है। शाहिद और कृति के साथ काम करना सुपर फन था।”

अपने कैची ट्यून और झूमने पर मजबूर कर देने वाली धुन के साथ ‘जब तलक’ ने ‘कॉकटेल 2’ के माहौल को पूरी तरह सेट कर दिया है। यह गाना साबित कर रहा है कि इस बार संगीत सिर्फ सुना नहीं जाएगा, बल्कि अनुभव भी किया जाएगा। फिल्म के फैंस को इस गाने की पूरी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now