Farmers: आज देश से अनाज दूसरे देशों में हो रहा निर्यातः डॉ. महेश शर्मा

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। सरकार किसानों के हित के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता देती है। भारत एक कृषि प्रधान देश हैं और आज अन्नदाता की बदौलत अनाज का भंडार इतना है कि हम दूसरे देशों को भी अनाज निर्यात कर रहे हैं। देश के गरीब लोगों को पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निशुल्क उपलब्ध करा रही हैं। यह बातें सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गांव चलो अभियान के तहत डाढा, लड़पुरा, कुलीपुरा, पंचायतन, सर्फाबाद, नवादा, बिशनपुरा औऱ निठारी में किसानों के साथ चर्चा के दौरान कही।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही सहायता राशि का लाभ आज के दौर में सीधे किसानों को मिल रहा है। किसान निधि के माध्यम से देश के कई किसानों को इसका लाभ भी हो रहा है। किसानों को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए आगामी 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जीत दिलाकर प्रधानमंत्री अवश्य बनाएं। इस मौक पर सांसद प्रतिनिधि नोएडा संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि जेवर सोनू वर्मा, सत्य नारायण महावर, गोपाल गौड़, दिनेश भाटी, जगदीप नागर, सचिन अम्बावत और ओमवीर अवाना समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now