Espirents : सनी हिंदुजा के यादगार परफॉर्मन्स  ने ‘संदीप भैया’ के लिए खोले रास्ते

espirents

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सनी हिंदुजा, जिन्होंने टीवीएफ एस्पिरेशंस में संदीप भैया की भूमिका निभाकर जबरदस्त परफॉर्मन्स किया, अब एक नये सफर पर निकल पड़े हैं। अभिनेता ‘संदीप भैया’ नाम की एक नई वेब सीरीज में नजर आएंगे, जिसमें कुल आठ एपिसोड होंगे। टीवीएफ एस्पिरेंट्स में उनके प्रसिद्ध किरदार से प्रेरित होकर, जो दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गया, निर्माताओं ने उसी पर आधारित एक बिल्कुल नई सीरीज लाने का फैसला किया।

उम्मीद है कि ‘संदीप भैया’ संदीप के किरदार की आधार के बारे में होगी, जो वर्षों से उनकी यात्रा पर प्रकाश डालेगी। सनी ने हाल ही में एस्पिरेंट्स 2 के दूसरे सीज़न की शूटिंग पूरी की है।

सीरीज़ के बारे में बात करते हुए सनी हिंदुजा ने कहा, ‘संदीप भैया के किरदार के लिए इस तरह का प्यार पाना एक सम्मान की बात है। एक अभिनेता के तौर पर यह बेहद संतुष्टिदायक होता है जब आपके काम को पैन इंडिया दर्शकों द्वारा सराहा जाता है। मैं इस असाधारण कहानी के साथ मेरे पास आने के लिए निर्माताओं का आभारी हूं। मैं इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे देखें और वे हमेशा की तरह मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाएं।” ‘संदीप भैया’ परिजात जोशी द्वारा निर्देशित और टीवीएफ और अरुणब कुमार द्वारा निर्मित है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now