बंद पड़ी कंपनियों और घरों में चोरी करने बदमाशों और नोएडा पुलिस में हुई मुठभेड़

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। बंद पड़ी कंपनियों और मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर बदमाशों से नोएडा पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। जिसमें जिसमें पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी। जबकि तीन बदमाशों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने बताया है कि थाना फेस-2 पुलिस द्वारा शनिवार की सुबह चेकिंग के दौरान कुलेसरा की तरफ से आ रही ईको कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार नहीं रुकी। पुलिस टीम द्वारा शक होने पर ईको कार का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा मेन रोड से फूल मण्डी सर्विस रोड की ओर भागने का प्रयास किया।

इस दौरान कार सर्विस रोड पर फंस गई और बदमाश कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश पीता उर्फ पीताम्बर (22) के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now