बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा ” एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा ” एक भारत, श्रेष्ठ भारत ” कार्यक्रम के निमित्त प्रेस वार्ता का आयोजन नोएडा सेक्टर 75 के मून क्लाउड बैंक्वेट हाल में किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार व सांसद श्री संजय जयसवाल , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेश चौहान उपस्थिति रहे।

प्रेस वार्ता में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विमला बॉथम जी उपस्थित रहीं । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री संजय जायसवाल जी ने बिहार की संस्कृती व बिहारी प्रवासियो के विकसित भारत के निर्माण में योगदान व किस प्रकार बिहार से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भूमिका पर अपना उद्धबोधन दिया व उन्होंने कहा की यह अभियान राष्ट्र की एकात्मता एवं श्रेष्टता को समर्पित है, ताकि विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय बन सके एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सके | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और नीतीश जी के नेतृत्व में आज बिहार प्रगति पथ पर अग्रसर है आज बिहार में एक्सप्रेसवे के माध्यम से शहरों और गांव की दूरी आपस में बहुत कम हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेसवे आगे चलकर बिहार के शहरों से भी जुड़ेगा जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के मध्य आवागमन में सुविधा और व्यापार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भागलपुर एक्सप्रेसवे के बनने से बनारस और भागलपुर के मध्य आवागमन और सुगम होगा और समय की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार एक समय में भारत के सबसे समृद्धशाली राज्यों में एक था परंतु मुगलों के आने के बाद से धीरे-धीरे बिहार का व्यापार कम होने लगा और आजादी के बाद 1990 से सन 2005 तक बिहार में एक ऐसा कुशासन और जातीय वैमनस्य देखा जिससे बिहार से लगभग सभी व्यापारी पलायन कर गया था, आज बिहार में फिर से व्यापारी अपने कल- कारखाने लग रहे हैं और बिहार के लोगों को उन्हीं के क्षेत्र में रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।

सांसद संजय जयसवाल जी ने नोएडा में बसें समस्त प्रवासी बिहारीजन से अनुरोध किया की वे आगामी बिहार चुनाव में किस प्रकार अहम् भूमिका निभाते हुए वहा निवासित अपने परिवरजनो से भाजपा को वोट करने की अपील करें। उन्होंने कहा की भारत के गौरवशाली इतिहास को गढ़ने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बिहार रहा है।

सम्बोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ महेश शर्मा जी ने बिहार व नालंदा की संस्कृतिक विरासत पर जोर दिया व नोएडा में निवासी बिहार के साथियो से आवाहन किया की भाजपा को जैसी जीत उत्तर प्रदेश में दिलवाई हैं वैसी ही जीत बिहार में दिलाने में प्रवासी बिहारियों का बड़ा योगदान रहेगा।

प्रेस वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने अपने क्षेत्र व प्रदेश के प्रवासी बिहारीजन से आग्रह किया की वे बिहार में निवासित अपने परिचितो से विशेष संपर्क कर भाजपा की उपलब्धियां साझा करें। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत वर्षों में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है और इस प्रगति को मजबूत करने में बिहार के लोगों का पसीना सबसे ज्यादा बहा है, क्योंकि बिहार सदियों से सृजनकर्ता राज्य रहा है, जो स्वयं तपता तो है लेकिन उसका लाभ समाज के हर संभव वर्ग तक पहुँचता है |

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

प्रेस वार्ता का नेतृत्व व संचालन नोएडा महानगर के अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने किया। महेश चौहान जी ने कहा की यह यथार्थ है कि, बिहार के लोगों ने शिक्षा, शिक्षण, आईटी, नौकरशाही, व्यवसाय जगत, मीडिया, लघु एवं मध्यम निर्माण इकाइयों, कल-कारखानों के कामगार, अवसंरचना निर्माण कामगार से लेकर हर प्रकार के काम से अपनी पहचान बनायी है तथा देश के लगभग हर कोने को अपने श्रम से उसे सजाया है और सुंदर बनाया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार शैलेन्द्र मिश्रा , पूर्व विधायक विमला बाथम,जुगराज चौहान,उमेश त्यागी,मनीष शर्मा, चंदगीराम यादव, हर्ष चतुर्वेदी,युद्धवीर चौहान,विनोद त्यागी,अमित त्यागी,महेश अवाना, गिरिजा सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता,गिरीश कोटनाला,विनोद शर्मा,राजकुमार झा,प्रमोद बहल,अमरीश त्यागी,चमन अवाना,उमेश यादव,ओमवीर अवाना,रामनिवास यादव, शारदा चतुर्वेदी,राजिंदर अवाना,प्रदीप चौहान,मनीष तिवारी,रामकिशन यादव,गौतम शर्मा, दिनबंधु, सत्यनारायण महावार,नीरज चौधरी,प्रज्ञा शर्मा,शिवांश श्रीवास्तव, विपुल शर्मा,अर्पित मिश्र,भूपेश चौधरी, राहुल शर्मा, मुक्तानंद शर्मा,रामेश्वर यादव,पिंटू यादव,गोपाल गौड़,पंकज झा, अजीत पांडे, सुनीता शर्मा,बबलू यादव,अशोक मिश्रा,नरेश शर्मा, मनोज चौहान,रिंकू तंवर, पंकज त्रिपाठी , नमिता चौबे, अभिषेक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now