Dr. Mahesh Sharma: प्रधानमंत्री के हाथों को क्षेत्र की जनता करें मजबूत

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दादरी स्थित चिपियाना बुजुर्ग, वृंदावन गार्डन, जीआर गार्डन कॉलोनी,, भारद्वाज कुल देवता, पंचशील कॉलोनी, पंचकुला-3, पंचकुला विहार, छपरौली, राज एन्कलेव और बिष्नूली में ‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और सांसद डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए आयाम विकसित हो रहे हैं। लोक सभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम क्षेत्र की जनता अवश्य करेगी। भाजपा के कमल के निशान का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं। डबल इंजन की सरकार में गौतमबुद्ध नगर का विकास काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, एमएलीस श्रीचंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, देवा भाटी, महेन्द्र नागर, सुनील मावी, मौजीराम और महेन्द्र नागर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now